रेमडेसिवीर इंजेक्शन का विकल्प बना एक्टेम्रा: राजधानी के चिरायु अस्पताल में परिजन को डॉक्टर दे रहे सलाह; दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद में भी उपलब्ध नहीं

रेमडेसिवीर इंजेक्शन का विकल्प बना एक्टेम्रा: राजधानी के चिरायु अस्पताल में परिजन को डॉक्टर दे रहे सलाह; दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद में भी उपलब्ध नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Doctor Giving Advice To Family In The Capital’s Viva Hospital; Also Not Available In Delhi, Mumbai, Hyderabad

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड मरीजों के इलाज में कारगर साबित होने वाला रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी और कालाबाजारी से पूरा देश जूझ रहा हैं। संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में राजधानी के चिरायु अस्पताल ने नया विकल्प खोजा है। रेमडेसिवीर की बजाय अब डॉक्टर मरीज के परिजन को एक्टेम्रा इजेंक्शन का प्रिस्क्रिप्शन लिख रहे हैं। सिप्ला कंपनी के इस इंजेक्शन की शुरूआत कीमत करीब 32 हजार रूपए हैं। मरीज के परिजन भोपाल सहित दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में संपर्क कर रहें है, बावजूद इसकी उपलब्धता नहीं हो पा रही हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड सेंटर से निकली नई फरमाइश ने मरीजों के परिजन की परेशानी और भागदौड़ को बढ़ा दिया है। रेमडेसिवीर की तासीर वाले ही दूसरे इंजेक्शन Actemra के प्रिस्क्रिप्शन परिजनों को थमाएं जा रहे हैं। इस इंजेक्शन के शुरुआती रेट 32 हजार रुपए से भी ज्यादा हैं। राजधानी भोपाल में सिप्ला कंपनी के इस इंजेक्शन की अनुपलब्धता के चलते जरूरतमंद दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद तक इसके लिए संपर्क कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक राजधानी के सबसे बड़े कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में एडमिट कोरोना पेशेंट को अब एंटीबायोटिक के तौर पर सिप्ला कंपनी का Actemra इंजेक्शन प्रिस्क्रप किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इंजेक्शन की शुरुआती कीमत 32 हजार 480 रुपए है। पहले प्रिस्क्रिप्शन में एक इंजेक्शन बुलवाने के साथ आगे के लिए भी तैयारी रखने की ताकीद की जा रही है। इधर चिरायु अस्पताल के मेडिकल स्टोर से लेकर शहर के दवा बाजार तक इस इंजेक्शन की अनुपलब्धता बताई जा रही है। नतीजा यह है कि बीमारों के परिजन इंजेक्शन के लिए यहां वहां भटकते नजर आ रहे हैं। अस्पताल से की जाने वाली अनिवार्यता की ताकीद के चलते लोग इसकी उपलब्धता जांचने के लिए मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद तक भी संपर्क कर रहे हैं।

– डॉक्टर्स का मानना : सबके लिए मुफीद नहीं इंजेक्शन

इधर, कोविड मरीजों की पिछली हिस्ट्री चेक किए बिना हाई एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए जाने को कुछ डॉक्टर्स गलत और जानलेवा करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि हर व्यक्ति की तासीर अलग होती है, जिसके मुताबिक दवाओं का डोज तय किया जाता है। कोविड मरीजों को दिए जाने वाले रेमडेरिसीवर या Actemra इंजेक्शन कई मरीजों के लिए फायदे की बजाय नुकसान की वजह भी बन चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link