- Hindi News
- Local
- Mp
- Focus On Reducing The Positivity Rate To Break The Chain Of Karona Infection, Give A Medicine Kit Along With A Sample Test.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पॉजिटिविटी रेट काे घटाने पर गंभीरता से फोकस किया जाए। इसके लिए सर्दी, खांसी, बुखार या पेट दर्द होने की शिकायत करने वालों का तत्काल सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा जाए। इसमें कोताही ना हो। सैंपल टेस्ट के साथ ही मेडिसिन किट उपलब्ध कराकर मरीज को होम आइसोलेट किया जाए।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर शाम कलेक्टरों के साथ वर्चुअली बैठक की। प्रदेश में 19 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 24% से ज्यादा हो चुका है। इससे स्पष्ट है, सामुदायिक संक्रमण फैल चुका है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए इसकी चेन तोड़ना होगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए। शिवराज ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में आपके जिले की पॉजिटिविटी कम होनी ही चाहिए। कब तक ऑक्सीजन और आईसीयू बेड बढ़ाते रहेंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि किल कोरोना शुरू करें। छिंदवाड़ा इसका एक उदाहरण है। जहां भयानक स्थिति थी, लेकिन किल करोना अभियान से पॉजिटिविटी काफी घटी है। गांवों में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू लगाएं, जहां लोग घरों से न निकले। इसी तरह शहर के कॉलोनियों और मोहल्लों में यह प्रयोग होना चाहिए।
ऑक्सीजन के लिए दो कंट्रोल रूप में बैठेंगे दो अफसर
प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन को लेकर परेशानी आ रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग के अनुरूप आपूर्ति के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। बावजूद इसके यदि किसी जिले के अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता है, तो राज्य स्तरीय कोविड कंट्रोल रूप को सूचित करें। यहां सीनियर आईएएस अफसर एसएन मिश्रा और पी नरहरि को बैठाया गया है।