चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को बोल्ड करते हुए मैच का रुख पलट दिया था, लेकिन जडेजा की इस कामयाबी के पीछे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का हाथ था.
जडेजा ने बटलर को किया बोल्ड
रवींद्र जडेजा ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर को 49 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी कामयाबी दिलाई थी. जोस बटलर अगर क्रीज पर रुकते तो राजस्थान को मैच जिता देते.
धोनी ने जडेजा को क्या कहा?
जोस बटलर को आउट करने के लिए चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने मिलकर प्लान को अंजाम दिया. दरअसल, राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान 10वें ओवर में गेंद को बदलना पड़ा. गेंद थोड़ी सूखी थी. इसके बाद 12वें ओवर में धोनी ने जडेजा से कहा, ‘बॉल सूखा है, घूमेगा.’
MSD guided wicket of Jos Buttler. #CSKvRR #MSD #Jadeja pic.twitter.com/I718gFt9OM
— Kart Sanaik (@KartikS25864857) April 19, 2021
जडेजा ने धोनी के फैसले को सही साबित किया
धोनी के मुताबिक सूखी गेंद से स्पिनर्स को मदद मिल सकती थी. ऐसे में जडेजा ने धोनी के फैसले को सही साबित करते हुए बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया. इस तरह धोनी की चतुर कप्तानी ने बटलर को चलता कर दिया. धोनी ने मैच के बाद कहा कि गीली गेंद भी घूम रही थी, लेकिन मिडविकेट के ऊपर से शॉट मारना आसान होता है. इसलिए मैं चाहता था कि वह थोड़ा ऊपर गेंद फेंके.