इसलिए MP में अतिरिक्त ऑक्सीजन जरुरत: सामान्य बेड पर 4,030 मरीज; 4 गुना से ज्यादा 19,172 मरीज ऑक्सीजन बेड पर, इसमें से ICU में 6,639 मरीज

इसलिए MP में अतिरिक्त ऑक्सीजन जरुरत: सामान्य बेड पर 4,030 मरीज; 4 गुना से ज्यादा 19,172 मरीज ऑक्सीजन बेड पर, इसमें से ICU में 6,639 मरीज



  • Hindi News
  • National
  • 4,030 Patients On Normal Beds; 19,172 Patients More Than 4 Times On Oxygen Beds, Out Of Which 6,639 Patients In ICU

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 20 अप्रैल की स्थिति में 441 टन ऑक्सीजन की जरुरत थी, आपूर्ति 382 टन हुई

मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 82 हजार से ज्यादा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अस्पतालों व कोविड सेंटरों के सामान्य बेड पर महज 4, 030 मरीज है। इसके इससे 4 गुना से ज्यादा 19,172 मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं। इसमें से 6,639 मरीज गंभीर स्थिति में हैं, जिन्हें ICU में रखा गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोरोना के हालातों को लेकर कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने मौजूदा हालात और व्यवस्थाओं को लेकर पावर प्वाइंट प्रेजटेंशन किया। जिसमें बताया गया कि 20 अप्रैल की स्थिति में आपूर्ति 382 टन हुई। जबकि मप्र शासन के मानकों के हिसाब से 441 टन ऑक्सीजन की जरुरत थी। यानी 59 टन कम ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई। जबकि केंद्र सरकार के तय मानकों के आधार पर देखें तो मरीजों की संख्या के हिसाब 553 टन ऑक्सीजन की जरुरत है।
10 दिन में बढ़ गई 169 टन ऑक्सीजन की खपत
कोरोना की दूसरी लहर में नए संक्रमितों के साथ-साथ एक्टिव केसों की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह यह है कि जितनी तेजी से संक्रमण फैला, उस गति से मरीज स्वस्थ्य नहीं हुए। हालांकि पिछले तीन दिन में रिकवरी रेट का ग्राफ बढ़ा है। पिछले 10 दिन के आंकड़े देखें तो गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ी है। यही वजह है कि इस दौरान 169 टन ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई।
यूपी, महराष्ट्र व गुजरात में रोके गए टैंकर
मध्य प्रदेश के ऑक्सीजन के टेंकर अन्य प्रदेशों में रोके जा रहे हैं। सोमवार को गाजियाबाद के मोदी नगर और झांसी में अफसरों ने मध्य प्रदेश आ रहे ऑक्सीजन के टैंकर रोके गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। इसके बाद टेंकर छोड़ेग गए। इसी तरह गुजरात में भी टेंकर को रोका गया। ये टैंकर मध्य प्रदेश तब रवाना हो पाए जब शिवराज ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की। इसी तरह महाराष्ट्र में भी एमपी के ऑक्सीजन टैंकर रोके जा चुके हैं।

ऑक्सीजन की आपूर्ति
तारीख क्षमता
11 अप्रैल 213 टन
12 अप्रैल 251 टन
13 अप्रैल 262 टन
14 अप्रैल 300 टन
15 अप्रैल 305 टन
16 अप्रैल 335 टन
17 अप्रैल 347 टन
18 अ्रपैल 374 टन
19 अप्रैल 375 टन
20 अप्रैल 382 टन

मप्र में 21 अप्रैल तक 82,268 एक्टिव केस होम आइसोलेशन – 59,066 ( 72%), आॅक्सीजन व आईसीयू बेड पर 19,172 (23%) और सामान्य बेड पर 4, 030 (5%) मरीज हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link