न जरूरत, न अधिकार, शुरू हो गई वसूली: भोपाल में अस्थाई मंडी में जबरिया वसूली से बन रहे विवाद के हालात

न जरूरत, न अधिकार, शुरू हो गई वसूली: भोपाल में अस्थाई मंडी में जबरिया वसूली से बन रहे विवाद के हालात


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अस्थाई मंडी में कोविड गाइडलाइ�

भोपाल शहर को सब्जी की निर्बाध उपलब्धता के लिहाज से शुरू की गई अस्थाई सब्जी मंडी विवादों का अड्डा बनती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से यहां कुछ लोगों द्वारा की जा रही अवैध वसूली ने विवाद के हालात बनाना शुरू कर दिए हैं। हर दिन यहां हो रहे विवाद से किसी दिन विकट स्थिति बनने की आशंका पनपने लगी हैं।

जानकारी के मुताबिक ईंटखेड़ी पर तैयार हुई अस्थाई सब्जी मंडी में पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। प्रति व्यापारी 30 रुपए की यह वसूली किसके खाते में पहुंच रही है, इसके लिए भी वसूली करने वालों के पास माकूल जवाब नहीं है। व्यापारियों द्वारा इसको लेकर सवाल करने पर उनको जवाब मिलता है कि कोविड नियमों के पालन की उद्घोषणा करने और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था करने के नाम पर यह राशि जमा की जा रही है।

पुलिस का कहना सरकारी नहीं व्यवस्था

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी करण सिंह का कहना है कि अस्थाई मंडी में बिजली, पानी और एलान के लिए लाउडस्पीकर लगाने की व्यवस्था कुछ लोगों ने की है। जिसके लिए वे 30 रुपए प्रति व्यापारी वसूली कर रहे हैं। इसको लेकर हो रहे विवादों के बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था करने वालों का तर्क है कि अस्थाई मंडी में आने वाले व्यापारी अपनी-अपनी लाइट लगाकर रोशनी के इंतजाम करते थे। इसमें भी उनका पैसा खर्च होता है। इसी को देखते हुए बिजली के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही कोविड नियमों के पालन के लिए जागरुक करने के लिए लाउडस्पीकर भी यहां लगाए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारियों को इस बात पर आपत्ति है कि बिना किसी सरकारी व्यवस्था के की जा रही वसूली का पैसा किसके जेब में जा रहा है, इसका हिसाब दिया जाना चाहिए।

इस तरह की रसीद देकर की जा रही वसूली।

इस तरह की रसीद देकर की जा रही वसूली।

हर रोज हजारों की वसूली

जानकारी के मुताबिक अस्थाई मंडी में अपना माल बेचने पहुंचने वाले सैकड़ों व्यापारियों के पास खरीदी करने हजारों लोग पहुंचते हैं। इस लिहाज से इस मंडी में आने वाले हजारों लोगों से बिना अधिकार हजारों रुपए की वसूली की जा रही है। शासन-प्रशासन की तरफ से वसूली करने की कोई तैनाती न किए जाने के बाद हो रही यह वसूली लोगों को खल रही है।

रिपोर्ट: खान अशु, भोपाल

खबरें और भी हैं…



Source link