- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- MI Vs DC 13th IPL Match Photos Update; Rishabh Pant Rohit Sharma Shikhar Dhawan Jasprit Bumrah IPL Most No Balls Photos; Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Latest Photos Gallery
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नई40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्म
चेन्नई के टर्निंग ट्रैक पर मंगलवार रात खेला गया IPL 2021 सीजन का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के नाम रहा। उसने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से शिकस्त दी। मैच देखने के लिए MI टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका, हार्दिक पंड्या की मंगेतर नताशा और क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी भी पहुंची थीं। मुंबई की हार देख परिवार के चेहरे पर निराशा नजर आई। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
वहीं, दिल्ली की पारी का 19वां ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह ने 2 नो बॉल की। इसी के साथ वे IPL में सबसे ज्यादा 25 नो बॉल करने वाले पहले बॉलर बन गए हैं। उनके बाद एस श्रीसंत हैं, जिन्होंने 23 नो बॉल की थीं। इनके बाद अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा का नाम है, जिन्होंने अब तक 21-21 नो बॉल की हैं। अमित ने इसी मैच में 4 विकेट भी लिए।
मैच के दौरान क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी (बाएं) और हार्दिक की मंगेतर नताशा।
मुंबई के पेसर जसप्रीत बुमराह ने IPL में सबसे ज्यादा 25 नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। मैच में उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया।
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। उन्होंने 30 बॉल पर 44 रन बनाए। रोहित IPL में दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा 38 छक्के लगाने वाले पहले प्लेयर बने। उन्होंने क्रिस गेल (37 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है।
मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 9 रन पर पहला विकेट गंवाया। क्विंटन डिकॉक 2 रन बनाकर स्टोइनिस की बॉल पर कैच आउट हुए।
चेन्नई के टर्निंग ट्रैक पर अमित मिश्रा ने 4 विकेट लिए। उन्होंने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन को शिकार बनाया।
ईशान किशन को स्टंप आउट की कोशिश करते दिल्ली के विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत।
138 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम के लिए स्टीव स्मिथ और शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए 47 बॉल पर 53 रन की पार्टनरशिप की।
ओपनर शिखर धवन ने 42 बॉल पर 45 रन की पारी खेली।
कीरोन पोलार्ड ने स्टीव स्मिथ को LBW किया। यहां से दिल्ली की मुश्किलें बढ़ गई थीं।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टीव स्मिथ ने 29 बॉल पर 33 रन की पारी खेली।
क्रुणाल पंड्या ने ऋषभ पंत का शानदार कैच लपका।
आखिर में ललित यादव ने नाबाद 22 रन की पारी खेलते हुए दिल्ली को जिताया।
टीम की तीसरी जीत के बाद दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक पार्थ जिंदल और पत्नी।
दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान को टी-शर्ट पर साइन करके देते हुए रोहित शर्मा।
मैच से पहले एक ही तस्वीर में दिखे रोहित शर्मा, शिखर धवन और ऋषभ पंत।
टॉस के दौरान रोहित से इस तरह मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत।