वायरस के कारण एक नहीं हो सके पति-पत्नी: इंग्लैंड से लौटा डॉक्टर पति, कोरोना वायरस बना पति-पत्नी के मिलन में रोड़ा, नहीं हो सकी काउंसिलिंग

वायरस के कारण एक नहीं हो सके पति-पत्नी: इंग्लैंड से लौटा डॉक्टर पति, कोरोना वायरस बना पति-पत्नी के मिलन में रोड़ा, नहीं हो सकी काउंसिलिंग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Doctor Husband Returned From England, Corona Virus Became A Hurdle In The Union Of Husband And Wife, Counseling Could Not Happen

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • अब कब अगली तारीख मिलेगी, उस पर नहीं आ सकेगा डॉक्टर पति, बिना काउंसिलिंग के पत्नी को नहीं ले जा सकता

एक साल से इंग्लैंड में रह रहा डॉक्टर पति फैमिली कोर्ट के आदेश पर पत्नी को लेने वापस लौटा है, लेकिन कोरोना वायरस उनके मिलन में फिर से रोड़ा बन गया है। कर्फ्यू के कारण कोर्ट बंद था और दोनों की काउंसिलिंग नहीं हो सकी है। तीन दिन बाद डॉक्टर को वापस लौटना है। कुछ समय पहले गलतफहमी के कारण अलग हुए पति-पत्नी को इस बार वायरस ने एक होने से रोक दिया। अब कब फैमिली कोर्ट में तारीख मिलेगी और वापस कब डॉक्टर पति का आना होगा यह तो समय ही तय करेगा। फिलहाल डॉक्टर पत्नी को लिए बिना ही वापस इंग्लैंड रवाना होगा।

यह है मामला

ग्वालियर के थाटीपुर निवासी डॉ. विवेक (बदला हुआ नाम) की शादी 12 नवंबर 2018 को पंजाब जालंधर निवासी डॉ. माही (बदला हुआ नाम) से हुई थी। दोनों की शादी के लिए मेट्रिमोनियम वेबसाइट से संपर्क हुआ था। उसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से यह शादी हुई थी। शादी के बाद डॉ. माही ने विवेक की मां व मौसी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए साल 2019 में ससुराल छोड़ दिया था। वह अपनी मां के पास चली आई थी। इसके बाद डॉक्टर विवेक भी इंग्लैंड चला गया। पत्नी के जाने के बाद डॉ. विवेक ने ग्वालियर में कुटुम्ब न्यायायल में एक आवेदन लगाया। डॉक्टर की ओर से तर्क दिया गया कि वह पत्नी को वैवाहिक जीवन का सुख देना चाहता है, उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार है। पति के इस आवेदन का डॉ. माही ने विरोध किया और उनका तर्क था कि विवेक, पत्नी को इंग्लैंड में साथ रखना नहीं चाहते हैं। वह कह रहे हैं कि पत्नी ग्वालियर में ससुराल में रहे।

कोर्ट के आदेश पर इंग्लैंड से लौटा डॉक्टर

कुटुंब न्यायालय ने पिछली सुनवाई पर डॉ. विवेक के वकील को साफ शब्दों में कहा था कि वह विवेक को अगली तारीख पर कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के इस आदेश पर डॉक्टर पत्नी को लेने इंग्लैंड से ग्वालियर आया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन कर्फ्यू के चलते कोर्ट बंद है और कांउसिलिंग नहीं हो सकी है। डॉक्टर का आना व्यर्थ ही गया। डॉक्टर के वकील ने बताया कि डॉक्टर ने उसे बताया कि इस समय इंग्लैंड में भी कोरोना को लेकर माहौल काफी खराब है। वहां डॉक्टरों को छुट्‌टी नहीं मिल रही है। अब जब इंडिया से वापस इंग्लैंड जाऊंगा तो रेड लिस्ट में आ जाऊंगा। वहां पहले 10 दिन होटल में क्वारेंटाइन रहना होगा। पत्नी को ले जाना चाहता हूं, लेकिन वह बिना कोर्ट के जाने को तैयार नहीं है। अब बड़ी ही मुसीबत में फंस गया हूं।

खबरें और भी हैं…



Source link