दीपक चाहर के शानदार प्रदर्शन से सीएसके ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके वर्तमान सत्र में अपना खाता खोला था. इसके अलावा उसकी पिछली दोनों जीत में इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों मोईन अली और सैम करेन ने भी अहम भूमिका निभाई. वहीं, केकेआर की टीम का वानखेड़े में यह इस सत्र का पहला मैच होगा. वह लगातार दो हार झेलने के बाद यहां पहुंची है और ऐसे में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके का पलड़ा भारी लगता है. ऑयन मॉर्गन की कप्तानी वाला केकेआर अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए टीम में कुछ बदलाव कर सकता है.
केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी, लेकिन मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों पराजय से वह पांचवें स्थान पर खिसक गया. इन दोनों मैचों में मॉर्गन की टीम बेहतर स्थिति में थी, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई. वानखेड़े की पिच से स्पिनरों को अधिक मदद नहीं मिल रही है और ऐसे में मॉर्गन शाकिब अल हसन की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन कटिंग को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं.चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ड्रीम 11: दिनेश कार्तिक, फाफ डुप्लेसी, शुभमन गिल, सुरेश रैना, नितीश राणा (उप कप्तान), आंद्रे रसेल, मोईन अली (कप्तान), सैम करेन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर.
टीमें इस प्रकार हैं :
IPL 2021 Kolkata Knight Riders Full Squad: ऑयन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी.
IPL 2021 Chennai Super Kings Full Squad: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, जोश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोईCSK vs KKR Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांवन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और सी हरि निशांत.