राजस्थान रॉयल्स एक टीम के रूप में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में शानदार शतक से टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस की बदौलत टीम जीत दर्ज करने में सफल रही. सुपरकिंग्स के खिलाफ बटलर खतरनाक दिख रहे थे, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का समर्थन नहीं मिला.
रॉयल्स को अगर जीत दर्ज करनी है तो टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा. राजस्थान के गेंदबाजों ने निराश किया है. दिल्ली के अलावा सभी मुकाबले में गेंदबाजों ने रन लुटाए हैं. जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में क्रिस मॉरिस और बांग्लोदश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
डिविलियर्स और मैक्सवेल का प्रदर्शन शानदार रहा हैदूसरी ओर आरसीबी के लिए अनुभवी एबी डिविलियर्स और मौजूदा सत्र में टीम के साथ जुड़े ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया है. मैक्सवेल के जुड़ने से मध्यक्रम मजबूत हुआ है. कोहली ने कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत की है, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. पिछले सत्र में प्रभावित करने वाले युवा बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल अब तक प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
सिराज और हर्षल ने गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ा
आरसीबी का गेंदबाजी विभाग मजबूत नजर आ रहा है. तेज गेंदबाजों हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज ने क्रमश: 5.75 और 5.81 की इकोनॉमी से रन दिए हैं. आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ तीन ही विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया था. यह देखना रोचक होगा कि वह इसी तरह की अंतिम एकादश के साथ उतरते हैं या लेग स्पिनर एडम जंपा, तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और अनुभवी आलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन में से किसी को मौका देते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2021: 4 करोड़ का बल्लेबाज 4 पारियों में तीसरी बार 0 पर आउट, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, जोशुआ फिलिप, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, एडम जंपा, काइल जेमिसन, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डेन क्रिस्टियन, केएस भरत, सुयश प्रभुदेसाई, डेनियल सैम्स और हर्षल पटेल.
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर , यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मार्कंडेय, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस माॅरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह.