IPL 2021: हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा- हम फिर अच्छी शुरुआत के बाद फेल रहे

IPL 2021: हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा- हम फिर अच्छी शुरुआत के बाद फेल रहे


IPL 2021: मुंबई के कप्तान रोहित मौजूदा सीजन में अब तक अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. (PTI)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल 2021 (IPL 2021) में दूसरी हार मिली. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने एक मैच (DC vs MI) में मुंबई को 6 विकेट से हराया. दिल्ली की यह तीसरी जीत है.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल 2021 (IPL 2021) में संघर्ष करना पड़ रहा है. टी20 लीग के एक मैच (DC vs MI ) ने दिल्ली कैपिटल्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम को 6 विकेट से हराया. इस मैच में मुंबई की टीम 150 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. मुंबई ने पहले खेलते हुए 137 रन बनाए. जवाब में दिल्ली ने लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली की यह यह 4 मैचों में तीसरी जीत है जबकि मुंबई की 4 मैचों में दूसरी हार है.

मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अच्छी शुरुआत के बाद टीम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकती थी, लेकिन हम ऐसा करने में फिर नाकाम रहे. दिल्ली के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 4 विकेट लिए. रोहित ने कहा, ‘हमें जिस तरह की शुरुआत मिली थी, मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे. हम ऐसा नहीं कर सके.’ उन्हाेंने कहा कि हम पावर प्ले में मिली शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए. हम एक बार फिर ऐसा करने में नाकाम रहे. दिल्ली के गेंदबाजों को श्रेय जाता है. उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बनाए रखा और विकेट चटकाते रहे.

फिर चोटिल हुए रोहित शर्मा, पोलार्ड ने की कप्तानी

मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवराें के बाद फील्डिंग नहीं की. इसके बाद उनकी चोट को लेकर सवाल उठने लगे थे. इस पर उन्होंने कहा कि चोट गंभीर नहीं है. मैं ठीक हूं. टीम की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 44 रन बनाए थे. यह रोहित का मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है. सूर्यकुमार यादव के अलाव मुंबई की ओर से कोई बल्लेबाज अब तक अर्धशतक नहीं लगा सका है.मुंबई से रन नहीं बन रहे, टीम किसी मैच 160 रन तक नहीं पहुंच सकी

कोरोना के कारण इस बार सिर्फ 6 वेन्यू पर आईपीएल के मुकाबले कराए जा रहे हैं. किसी भी टीम को होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेलना है. मुंबई ने अब तक सभी 4 मैच चेन्नई में खेले हैं. चेन्नई की पिच स्पिन गेेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है. मुंबई की टीम किसी भी मैच में 160 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी है. पांच बार की चैंपियन टीम का यह सबसे खराब प्रदर्शन है.









Source link