सिंगरौली में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजकुमार विश्वकर्मा (25) सर्रा बरका चौकी क्षेत्र का निवासी है। शनिवार को पुलिस ने उसके कब्जे से 54 लीटर देसी शराब बरामद की है।
.
सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घोघरा बरका तिराहे के पास एक व्यक्ति अपाचे बाइक (MP 66 MK 2428) में पांच कार्टून देसी शराब ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बरका तिराहे पर नाकाबंदी की।
आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जब्त की गई शराब और बाइक की कुल कीमत 1 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने शराब कहां से खरीदी और कहां बेचने ले जा रहा था।