IPL 2021 PBKS vs SRH Live Score: चेन्नई में पंजाब और हैदराबाद के बीच टक्कर, कुछ ही देर में महामुकाबला

IPL 2021 PBKS vs SRH Live Score: चेन्नई में पंजाब और हैदराबाद के बीच टक्कर, कुछ ही देर में महामुकाबला


चेन्नई: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच IPL मुकाबला कुछ ही देर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. हैदराबाद की टीम को शुरुआत के लगातार तीन मैचों में हार मिली है और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है, जबकि पंजाब की टीम तीन मैचों में दो हार और एक जीत के साथ दो अंक लेकर सातवें नंबर पर है.

चेन्नई की पिच पर जूझ रही हैदराबाद की टीम 

पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली हैदराबाद टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम की धीमी पिच पर संघर्ष कर रही है. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम को अबतक उसके शुरुआती तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. हैदराबाद का मिडिल ऑर्डर खोखला है. डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के अलावा हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज मैच नहीं जिता सकता. एक बार फिर यह देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद की टीम इस मुकाबले के लिए कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन को टीम में जगह देगी की नहीं, जो चोट से उबर रहे हैं.

पंजाब की ताकत 

पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का फॉर्म में आना राहत की खबर है. उसके कप्तान लोकेश राहुल ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया था, लेकिन उनकी पारी थोड़ी धीमी रही थी. पंजाब को क्रिस गेल के फॉर्म में आने का इंतजार है, जो अबतक अपने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. इसके अलावा निकोलस पूरन भी कुछ खास नहीं कर सके हैं. हालांकि युवा बल्लेबाज शाहरुख खान ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और एक बार फिर उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दोनों टीमें इस प्रकार है:

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, जेसन रॉय, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान और जे. सुचित.

पंजाब किंग्स: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, दीपक हुडा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाई रिचर्डसन, शाहरूख खान, रिले मेरेदिथ, मोएसिस हेनरिक्स, जलझ सक्सेना, उत्कर्श सिंह, फेबियन एलेन और सौरभ कुमार.





Source link