Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- -सुरखी थाना क्षेत्र के बेरसला गांव की वारदात, आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
दीवार उठाने की बात पर हुए मामूली विवाद में पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के पिता घायल हुए है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात मंगलवार रात करीब 8 बजे ग्राम बेरसला की है।
पुलिस के अनुसार भागीरथ कुर्मी का ग्राम में मकान का निर्माण चल रहा था। दीवार उठाने को लेकर पड़ोसी सरजू कुर्मी ने आपत्ति ली। उन्होंने कहा दीवार उठेगी तो बारिश का पानी हमारे घर में आएगा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। विवाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हुए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान मोहन पिता सरजू कुर्मी को कुल्हाड़ी मार दी। कुल्हाड़ी लगने से मोहन गंभीर घायल हुआ। वहीं पिता सरजू घायल हुए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहन की स्थिति नाजुक होने पर भोपाल रेफर किया गया। लेकिन भोपाल ले जाते समय मोहन ने रास्ते में दमतोड़ दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सुरखी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। वहीं घायल सरजू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सुरखी थाना के एसआई रामू प्रजापति ने बताया दीवार उठाने के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। वहीं मृतक के पिता सरजू घायल है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी भागीरथ कुर्मी, अर्जुन कुर्मी और नीतेश कुर्मी निवासी बेरसला समेत दो महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।