मौसम: ताऊ ते तूफान से बारिश: ग्वालियर में सुबह से बादल और हल्की बारिश जारी, मंगलवार को भारी बारिश की संभावना

मौसम: ताऊ ते तूफान से बारिश: ग्वालियर में सुबह से बादल और हल्की बारिश जारी, मंगलवार को भारी बारिश की संभावना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में बारिश

  • प्रदेश के कई शहरों में तूफान का असर देखने को मिला

प्रदेश में चक्रवाती तूफान ताऊ ते का असर दिखने लगा है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश हुई है। सोमवार को चक्रवात के गुजरात में तट से टकराते ही ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी शहरों में बादल छाने के साथ बारिश हुई है। ताऊ ते तूफान के कारण ग्वालियर में 3 MM बारिश हुई है। मौसम के कारण दिन और रात के तापमान में सिर्फ 5.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को ग्वालियर के साथ अंचल में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक सीके उपाधयाय के अनुसार ताऊ-ते तूफान के कारण प्रदेश में नमी आ रही है, जिससे बादल बनने के साथ ही बारिश हो रही है। इस तूफान का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में देखने को मिलेगा जिसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और होशंगाबाद संभाग के जिले आते हैं। यहां सोमवार को बारिश के बाद मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना है। विशेषकर ग्वालियर-चंबल अंचल में सोमवार और मंगलवार को बारिश होती रहेगी। सोमवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। पर मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को चक्रवात का केन्द्र राजस्थान में बनेगा तो अंचल में तेज बारिश की संभावना है। इसलिए लोगों से सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है।

सिर्फ 5.3 डिग्री का रह गया अंतर, 3 MM बारिश

  • सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश तो ज्यादा नहीं हुई है सिर्फ 3MM बारिश ही हुई है, लेकिन आसमान में बादल से मौसम सुहाना बना हुआ है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में सिर्फ 5.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। रात को न्यूनतम तापमान 27.2 डिगी सेल्सियस और सोमवार दोपहर अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
गुप्तेश्वर मंदिर में जमीस धसकने के बाद टूटी हुई मार्बल, नीचे बावड़ी है

गुप्तेश्वर मंदिर में जमीस धसकने के बाद टूटी हुई मार्बल, नीचे बावड़ी है

गुप्तेश्वर मंदिर के बगल में जमीन धसकी

  • गुप्तेश्वर मंदिर के पास सोमवार की सुबह जमीन धसक गई। मंदिर परिसर में लगा मार्बल टूट गया। मामले का पता चलते ही दमकल अमला मौके पर पहुंचा और पड़ताल की तो पता चला है कि जिस जगह जमीन धसकी है वहां पर पूर्व में एक कुंड था, जिसे पटिया लगाकर बंद कर दिया था। जिस समय घटना घटित हुई उस समय यहां पर कुछ लोग पूजा अर्चना कर रहे थे और कुछ ही समय पूर्व उस स्थान से हटे थे। तभी एक तेज आवाज हुई और मार्बल टूट गया। कुछ देर पहले जमीन धसकती तो बढ़ा हादसा हो सकता था।

खबरें और भी हैं…



Source link