Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- स्टेशन के पहले अंडर पास पर ट्रैफिक होगा कंट्रोल
मकरोनिया से लिधौरा के बीच थर्ड लाइन के ट्रैक को तैयार करने के बाद अब लक्ष्मीनगर ओवर ब्रिज का काम भी पूरा हो चुका है। ब्रिज से दोनों ओर एप्रोच रोड का डामरीकरण किया जा चुका है। जिससे बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। फिलहाल इस ब्रिज के लोकार्पण की तैयारियां की जा रही थी, लेकिन कोरोना के चलते मामला टल गया है। लक्ष्मीनगर का यह पुराना ओवर ब्रिज था, जिसको तीसरी लाइन के हिसाब से डेवलप किया गया।
ब्रिज से ट्रैफिक निकलना भी शुरू हो गया है। दीपाली होटल से वाया लक्ष्मीनगर होते मकरोनिया स्टेशन पर पहुंचने वाले इस ब्रिज से सभी वाहन निकलना शुरू हो गए हैं। दरअसल, मकरोनिया रेलवे 30 नंबर क्रासिंग पर जो आरओबी बन रहा है। उसके निर्माण के लिए अभी काफी वक्त है। ऐसे में ट्रैफिक को मकरोनिया स्टेशन की ओर डायवर्ट करते हुए इस ब्रिज से निकाला जाएगा।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
फिलहाल अभी कोरोना कर्फ्यू होने के कारण वाहनों की आवाजाही कम हैं। लेकिन बड़े वाहन अब इसी से निकल रहे हैं। इससे ट्रैफिक जाम से राहत है। जबकि पहले गेट नंबर 30 मकरोनिया स्टेशन के पास स्थित अंडर ब्रिज से निकल रहा है। जहां वाहन के कारण जाम जैसी स्थिति बन जाती है।