कोरोना त्रासदी: गर्भवती पत्नी के कारण बेटा चाहते हुए भी विदेश से आ ना सका, कोरोना पीड़ित पिता के लिए सिएटल से ही इंदौर में खोजता रहा बेड, पिता ने घर में ही तोड़ दिया दम

कोरोना त्रासदी: गर्भवती पत्नी के कारण बेटा चाहते हुए भी विदेश से आ ना सका, कोरोना पीड़ित पिता के लिए सिएटल से ही इंदौर में खोजता रहा बेड, पिता ने घर में ही तोड़ दिया दम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Due To The Pregnant Wife, The Son Could Not Come From Abroad Even Though He Wanted, Corona Kept Arranging For The Victim’s Father From Seattle, The Father Broke The House Itself

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुखलिया की प्राइम सिटी कॉलोनी में रहने वाले 85 वर्षीय भोलाराम शर्मा की कोरोना संक्रमण से बुधवार को मौत हो गई। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। बेटा और बहू वाशिंगटन स्टेट के सिएटल से पिता को अस्पताल में भर्ती करवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई इंतजाम नहीं हो सका। रात में उन्होंने निगम के अजीत कल्याणे से संपर्क किया, इसके बाद उनके दाह संस्कार का प्रबंध हो सका।

भोलाराम शर्मा के बेटे दीपक शर्मा ने बताया वे सिएटल में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। प्राइम सिटी सुखलिया में उनके बुजुर्ग माता-पिता रहते थे। पिछले तीन से चार दिनों से पिता भोलाराम शर्मा की तबीयत खराब थी। उन्होंने इंदौर में रह रही बहनों के अलावा दोस्तों से लगातार बात की। वे सभी भोलाराम को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन कहीं बेड नहीं मिला। कोरोना का अंदेशा होने पर पहले मां-पिता का रेपिड टेस्ट करवाया, जिसमें वे निगेटिव आए। तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो आरटीपीसीआर करवाया। इसमें मां तो निगेटिव आईं, लेकिन पिता पॉजिटिव आ गए। यहां रह रही बहन व जीजा ने जैसे-तैसे प्रयास कर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर ली, लेकिन सही इलाज नहीं मिलने से बुधवार को वे चल बसे।

पिता के लिए रातभर तड़पता रहा
दीपक ने बताया उनकी पिछले साल ही शादी हुई है और पत्नी गर्भवती हैं। मां-पिता के लिए उन्होंने 3 केयर टेकर रखे थे। तबीयत खराब होने का पता चलते ही वे इंदौर लौटना चाहते थे, लेकिन पत्नी की स्थिति को देखते हुए आना संभव नहीं हो सका। मंगलवार रातभर वे पिता की हालत पर कॉल लगाकर घर में नर्स से बात करते रहे। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार घटता रहा और अंतत: वे चल बसे। अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इस पर कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे के जरिए निगम के जन्म-मृत्यु विभाग के अजीत कल्याणे से बात हुई। इसके बाद बुधवार रात को अंतिम संस्कार की व्यवस्था हो सकी।

खबरें और भी हैं…



Source link