चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हाल में कोविड पॉजिटिव मिले थे.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. पिता पान सिंह (Paan Singh) और माता देविका देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के फौरन बाद उन्हें रांची के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. अब साक्षी ने बताया कि उनके सास-ससुर की तबीयत फिलहाल स्थिर है और उनका खास ख्याल रखा जा रहा है.
धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. रिपोर्ट के अनुसार, धोनी के पिता पान सिंह (Paan Singh) और माता देविका देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के फौरन बाद उन्हें रांची के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. इससे पहले अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया था कि धोनी के माता-पिता की स्थिति सामान्य है और उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है. यही नहीं, अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण दोनों लोगों के फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है. इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में दोनों संक्रमण मुक्त हो जाएंगे. धोनी फिलहाल IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं.
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में बताया कि उनके सास-ससुर की स्थिति स्थिर है.
इसी बीच साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘आप सभी ने जो चिंता जताई, उसके लिए शुक्रिया. मेरे सास-ससुर की तबीयत फिलहाल स्थिर है और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. आपकी प्रार्थना से उनकी स्थिति और बेहतर होगी.’झारखंड में कोरोना वायरस के कारण फैला संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. अनियंत्रित हालात पर नियंत्रण पाने के लिए झारखंड सरकार राज्य में लॉकडाउन लगा चुकी है.