MS Dhoni ने मारा IPL 2021 का पहला छक्का, फैंस बोले- ‘माही मार रहा है’

MS Dhoni ने मारा IPL 2021 का पहला छक्का, फैंस बोले- ‘माही मार रहा है’


नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 15वें मैच में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 18 रन से मात दी. इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 17 रनों की पारी खेली. धोनी की इस पारी को देख फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देने लगे.

धोनी ने लगाया पहला छक्का 

दरअसल, सीएसके की पारी का 18वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा फेंकने के लिए आए. इस ओवर में धोनी (MS Dhoni) ने एक चौका और एक लंबा छक्का लगाया. ये इस सीजन में धोनी के बल्ले से पहला छक्का था. धोनी ने इसके अलावा सुनील नरेन की गेंद पर भी एक चौका लगाया. ये आईपीएल इतिहास में नरेन की गेंद पर धोनी का पहला चौका था. धोनी की पारी भले ही छोटी रही हो लेकिन उनके फैंस को खुश होने का एक मौका तो मिल ही गया.

फैंस ने कहा ‘माही मार रहा है’

धोनी (MS Dhoni) ने जैसे ही इस आईपीएल में अपना पहला छक्का लगाया तभी उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. फैंस ने कहा कि थाला की इस पारी ने उन्हें पुराने धोनी की याद दिला दी. इतना ही नहीं ट्विटर पर माही मार रहा है ट्रेंड करने लगा.           

 

 

 

सीएसके ने जीता लगातार तीसरा मैच

सीएसके ने केकेआर को इस मैच में  सीएसके ने आईपीएल 2021 में पहले मैच में हार झेलने के बाद लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की. सीएसके को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उसके बाद सीएसके ने अपने अगले तीन मैचों में पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और केकेआर को मात दी.





Source link