अस्पताल में भी मानवता की तस्वीर: पीड़ित काे नहीं मिल रही थी ऑक्सीजन ताे अपना सिलेंडर निकालकर दे दिया

अस्पताल में भी मानवता की तस्वीर: पीड़ित काे नहीं मिल रही थी ऑक्सीजन ताे अपना सिलेंडर निकालकर दे दिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में आक्सीजन नहीं मिली तो परिजन ने बुधवार की रात को निजी आक्सीजन सिलेंडर वार्ड में पहुंचाकर दीपक सिंह को आक्सीजन देना शुरू किया।

जिला अस्पताल के प्री आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज दीपक सिंह तोमर का आक्सीजन लेवल डाउन है। अस्पताल में आक्सीजन नहीं मिली तो परिजन ने बुधवार की रात को निजी आक्सीजन सिलेंडर वार्ड में पहुंचाकर दीपक सिंह को आक्सीजन देना शुरू किया।

इसी दौरान बिजावर से आए मरीज ओम प्रकाश ताम्रकार को भी बुधवार की देर रात 12 नंबर पलंग पर भर्ती किया गया। गुरुवार की सुबह ओमप्रकाश काे भी घबराहट हो रही थी। उनका आक्सीजन लेबल भी सामान्य से कम था। ओमप्रकाश को अस्पताल में आक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। ओमप्रकाश को तड़पता देखकर दीपक ने अपनी आक्सीजन सप्लाई निकालकर निजी सिलेंडर ओम प्रकाश को दे दिया। अब भी दोनों मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर मरीज हुई है। उन्हें लगातार आक्सीजन की जरूरत बनी हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link