- Hindi News
- Local
- Haryana
- Indian Mountaineer Anita Kundu Hoists National Flag On The 6119 Meter High Mountain ‘Lobuche’
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिसारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
लोबूचे पर तिरंगा फहराती पर्वतारोही अनीता कुंडू।
12 साल से पर्वतरोहण जैसे एडवेंचर से जुड़ी भारतीय पर्वतारोही अनीता कुंडू ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अनीता कुंडू ने नेपाल की सबसे खतरनाक चोटी लोबूचे को फतेह कर लिया है। इस पर्वत की ऊंचाई 6 हजार 119 मीटर है। अनीता ने लगातार 24 घंटे चढ़ाई करके इस चोटी पर तिरंगा फहराया। चढ़ाई के दौरान स्नोफॉल होता रहा, लेकिन अनीता ने इन विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की।
अब अनीता माउंट ल्होत्से के अभियान पर निकलेंगी, जिसकी ऊंचाई 8516 मीटर है। यह ऊंचाई माउंट एवरेस्ट के लगभग समान ही है। अनीता के सहयोगी रमेश ने बताया कि दुनिया में 8000 से ज्यादा ऊंचाई की 14 चोटियां है। सेवन समिट अभियान के बाद अनिता 14 चोटियों को भी फतेह करेगी। 14 में से दो ऊंची चोटियों को अनीता फतेह कर चुकी है और तीसरी चोटी की चढ़ाई लहोत्से होगी।
पर्वतारोही अनीता कुंडू।
इन चोटियों को फतेह कर चुकी हैं अनीता
12 साल से पर्वतारोहण कर रही अनीता ने माउंट एवरेस्ट 3 बार, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विनसन मासिफ, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो, यूरोप के सबसे ऊंचे शिखर एल्बर्स, दक्षिण अमेरिका की एकोनकागुआ, ऑस्ट्रेलिया की कार्सटेंस पिरामिड शिखर, उत्तराखंड में स्थित रुदुगैरा के 5800 मीटर ऊंचे शिखर को फतेह किया है। उतरी अमेरिका की देनाली पर भी उन्होंने संघर्ष किया। माउंट एवरेस्ट के समान ही माउंट मनास्लू को भी अनीता ने फतेह किया है। इन उपलब्धियों के लिए अनीता को तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
ये हैं अनीता कुंडू की उपलब्धियां
- 18 मई 2013 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतेह किया।
- 21 मई 2017 में चीन के रास्ते से एवरेस्ट फतेह किया और माउंट एवरेस्ट को दोनों रास्तों से फतेह करने वाली देश की पहली बेटी बनीं।
- 2018 में दुनिया की सात सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ाई अभियान के तहत अफ्रीका की किलिमंजारो, यूरोप की एलबुर्स, अंटार्कटिका की विनसन मासिफ, दक्षिणी अमेरिका की अकांकागुवा, ऑस्ट्रेलिया की कारस्टेंस पिरामिड शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
- 27 सितंबर 2019 को चोटी माउंट मनासलू को फतेह किया।
- 5 अक्तूबर 2020 को उत्तराखंड में स्थित रुदुगैरा के 5800 मीटर ऊंचे शिखर को फतेह किया
अपने एक अभियान के दौरान अनीता कुंडू।
कौन हैं अनीता कुंडू
अनीता कुंडू हरियाणा के हिसार जिले के गांव फरीदपुर की रहने वाली हैं। अनीता को कबड्डी का शौक था, जिसके चलते उसने 5वीं कक्षा से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। अपने इस शौक को अधिक दिन नहीं रख पाई। 2001 में पिता की मौत के बाद अनीता ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया। अनीता ने परिवार की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए नौकरी की तलाश की।
अनीता कुंडू अपने चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ी हैं। अनीता की छोटी दोनों बहनें शादीशुदा हैं, जबकि बड़ी होने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं की है। अनीता की एजूकेशन हिसार से हुई और उन्होंने बीए की पढ़ाई जाट कॉलेज से की। इसके बाद प्राइवेट इंस्टीट्यूट से उन्होंने एमए हिस्ट्री से की। पढ़ाई पूरी करने के बाद 2008 में वे हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल के पद पर भर्ती हो गई।