- Hindi News
- Local
- Mp
- Digvijay Singh And Manoj Pathak Who Were The Press Officers Of Kamal Nath Passed Away, The Chief Minister Expressed Grief
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जनसंपर्क विभाग के उप संचालक मनोज पाठक का कोरोना से निधन हो गया है। वे मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के पीआरओ रह चुके हैं। चार दिन पहले पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें भोपाल के जेके हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शुक्रवार दोपहर को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर लिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोपहर को अस्पताल प्रबंधन से बात की थी। लेकिन कुछ देर पहले ही वे कोरोना की जंग हार गए।
पाठक के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक जताया है। कमलनाथ ने कहा कि मनोज पाठक का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मनोज पाठक के निधन पर राजधानी सहित प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक जताया है।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक श्री मनोज पाठक के निधन का दुःखद समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 23, 2021
मेरे बेहद प्रिय , कर्तव्य निष्ठ , जनसम्पर्क अधिकारी व मेरे प्रेस अधिकारी रहे श्री मनोज पाठक के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।
उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2021
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2021