एमए चिदंबरम स्टेडियम में 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब टीम को कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े. मयंक को राहुल चाहर ने पारी के 8वें ओवर में शिकार बनाया और वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे. उन्होंने 20 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद राहुल और गेल ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की अविजित साझेदारी की. गेल ने 35 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए.
इसे भी पढ़ें, रवि बिश्नोई को मिली पंजाब टीम में जगह, सीजन के अपने पहले ही ओवर में झटका विकेट
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की 63 रन की पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बना सकी. रोहित ने शुरू में संभलकर खेलने के बाद 52 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े. सूर्यकुमार ने 27 गेंद में 33 रन की पारी खेली. पंजाब किंग्स के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और पेसर मोहम्मद शमी ने एक समान चार ओवर में 21 रन देकर दो-दो विकेट झटके. दीपक हुड्डा और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला.बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया. मुंबई के बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में रन बनाने के लिए जूझते नजर आए. खराब लय में चल रहे दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक फिर नाकाम रहे और तीन रन बनाकर दूसरे ओवर में दीपक हुड्डा की गेंद पर हेनरिक्स को कैच थमा बैठे. मुंबई की पारी का पहला चौका पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर आया जब रोहित ने हेनरिक्स की गेंद को सीमा के पार पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें, राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, आईपीएल में जोफ्रा आर्चर की वापसी संभव नहीं
पावरप्ले में यह मुंबई का इकलौता चौका था और टीम शुरुआती छह ओवरों में एक विकेट पर सिर्फ 21 रन ही बना सकी. पावरप्ले में यह उनका दूसरा सबसे कम स्कोर है. पावरप्ले में मुंबई का सबसे कम स्कोर 2015 में पंजाब की टीम के खिलाफ 17 रन पर तीन विकेट है.
सत्र का पहला मैच खेल रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया. वह 17 गेंद की पारी में महज छह रन ही बना सके. कप्तान रोहित ने आठवें ओवर में फैबियन एलन के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर रन गति तेज की. उन्होंने इस गेंदबाज के अगले ओवर में पारी का पहला छक्का लगाया जिससे 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 49 रन हो गया.
इसे भी देखें, श्रेयस गोपाल ने कॉपी किया बुमराह और अश्विन का गेंदबाजी एक्शन, Video वायरल
सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद अर्शदीप के खिलाफ 11वें ओवर में अपना पहला चौका जड़ा जबकि 13वें ओवर में छक्का जड़ा. इसी ओवर उन्होंने एक रन लेकर रोहित के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी की. रोहित ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने बिश्नोई के इस ओवर में एक और आकर्षक चौका जड़ा. बिश्नोई ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस गेल के हाथों कैच कराकर सूर्यकुमार की 33 रन की पारी को खत्म किया. रोहित इसके बाद मोहम्मद शमी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर एलन को कैच थमा बैठे.
कायरन पोलार्ड ने 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए युवा पेसर अर्शदीप का स्वागत छक्के से किया लेकिन खराब फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या उनकी धीमी गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और चार गेंद में एक रन बनाकर बाउंड्री पर कैच थमा बैठे. शमी ने 20वें ओवर में सिर्फ छह रन खर्च कर क्रुणाल पंड्या (3) का विकेट चटकाया. मुंबई की टीम आखिरी पांच ओवर में चार विकेट गंवाकर सिर्फ 34 रन ही बना सकी.