- Hindi News
- Local
- Mp
- DAP Fertilizer Prices Increased By 525 Rupees, 1275 Sack Amounted To 1700; State Marketing Association Released New Rest List
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा/सावन राजपूत35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेल-शक्कर व डीजल-पेट्रोल के बाद अब खेती महंगी होने वाली है। डीएपी खाद के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। इस संबंध में विपणन संघ ने सर्कुलर जारी कर नई रेट लिस्ट जारी की है। 1275 रुपए प्रति बोरी बिकने वाली डीएपी अब 1700 रुपए की हो गई है। किसानों को प्रति बोरी 525 रुपए ज्यादा चुकाना होगा। संक्रमण काल में किसानों पर यह दोहरी मार होगी।
मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ ने शुक्रवार को नई रेस्ट लिस्ट जारी की है। लिस्ट अनुसार डीएपी के खाद के दाम प्रति बोरी (50 किग्रा) 1700 रुपए हो गए है। बताया गया कि खाद की बिक्री दरों का निर्धारण खरीफ 2021 के लिए उर्वरक समन्वयक समिति की बैठक में लिया गया। यह बैठक 25 मार्च 2021 को हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में एक पत्र विपणन संघ एवं जिला सहकारी बैंकों के जिलाधिकारियों को जारी किया गया है।
सहकारी समितियों के लिए डीएपी खाद की निर्धारित दरें
प्रदाय दर 31880.95
मार्जिन 79.00
शुद्ध प्रदाय दर 31959.95
जीएसटी
सीजीएसटी (केंद्र) 799.00
एसजीएसटी (राज्य) 799.00
समिति का मार्जिन 421.00
समिति मार्जिन पर देय कर
सीजीएसटी 10.53
एसजीएसटी 10.53
किसानों को प्रदाय विक्रय दर
प्रति टन 34000.00
प्रति बोरी 1700.00
(50kg)
मप्र राज्य विपणन संघ द्वारा जारी नई रेस्ट लिस्ट