Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- मरीजों के परिजन परेशान, मेडिकल स्टोर्स पर भी नहीं
जिले में रेमडेसिविर के इंजेक्शन दाे दिनाें से नहीं आने के कारण मरीजाें काे इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। मुख्यालय पर ही 105 मरीज सेेकड डाेज व 30 नए मरीजाें काे फर्स्ट डाेज लगना है। इंजेक्शन काे लेकर मरीजाें के परिजन परेशान है। इंजेक्शन नहीं मिलने से गुरूवार काे इटारसी में एक शिक्षिका ने अपने पिता का खाे दिया।
वहीं इटारसी न्यायालय में स्टेनाे अपने पिता के लिए रेमडेसिविर के लिए परेशान हाेती रही। गुरुवार शाम काे निजी अस्पताल से उनके पिता काे भाेपाल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में बुधवार रात बुदनी के एक मरीज के परिजन ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए हंगामा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें ने समझाइश दी ताे फिर वह शांत हुआ।
195 नए संक्रमित
जिले भर में कोरोना पॉजिटिव 195 केस आए। इनमें सबसे ज्यादा 50 केस इटारसी के हैं। इनके अलावा होशंगाबाद में 28, सिवनीमालवा में 10, सोहागपुर में 25, पिपरिया में 33, बनखेड़ी में 12, केसला में 20, डोलरिया में 11 और बाबई में 6 लोग संक्रमित मिले हैं।
काेराेना से 21 की माैत
गुरुवार काे हाेशंगाबाद में 17 लाेगाें की माैत हुई है। सूत्राें की माने ताे जिला अस्पताल में 11, नर्मदा अस्पताल में 3, मालवीय अस्पताल में 2, पांडे अस्पताल में 1 मरीज की माैत हुई। वहीं इटारसी शांतिधाम श्मशान घाट में गुरुवार को 18 अंतिम संस्कार किए गए। इसमें 4 मृतक ऐसे थे जिनकी कोविड के लक्षणों के कारण मृत्यु हुई।