समस्या: जवाहर नगर मुक्तिधाम में जगह नहीं, शेड के बाहर पांच शवों का अंतिम संस्कार किया

समस्या: जवाहर नगर मुक्तिधाम में जगह नहीं, शेड के बाहर पांच शवों का अंतिम संस्कार किया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रतलाम | जवाहर नगर मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए बनाए टिन शेड में अंदर स्थान नहीं होने से गुरुवार को पांच दाह संस्कार खुले में करना पड़े। टिन शेड में 8 शव के दाह संस्कार की व्यवस्था है। 3 परिवारजन अस्थि संचय करने नहीं आए। शेड में 5 शव का ही दाह संस्कार हो पाया। पांच शव और आ गए जिनका खुले में दाह संस्कार करना पड़ा।

दाह संस्कार की क्रिया कराने वाले प्रेम मांडला ने बताया सुबह से लगातार दाह संस्कार के लिए लोग आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में समय का अभाव रहा और बुधवार को किए दाह संस्कार में से 3 परिवार ने अस्थि संचय नहीं किया इस कारण बाहर अंतिम संस्कार की स्थिति बनी। 31 मार्च को भी ऐसी स्थिति बनी थी, तब तीन शवों का बाहर अंतिम संस्कार किया था।

खबरें और भी हैं…



Source link