Skoda Octavia की लॉन्चिंग टाली गई.
नई Skoda Octavia को पुराने मॉडल की तुलना में बड़ा बनाया गया है. जिसके तहत इसकी लंबाई को 19 मिमी और चौड़ाई को 15 मिमी तक बढ़ाया गया है. इसे बढ़िया लुक देने के लिए इस आगे और पीछे के भाग रिडिजाइन करते हुए बढ़िया बाहरी लुक दिया गया है.
लॉन्चिंग टालने के पीछे बताई ये बात – स्कोडा ने हाल ही में अहमदाबाद स्थित गाड़ियां बनाने वाले प्लांट में नये ऑक्टेविया का उत्पादन शुरू किया था. हालांकि पिछले कुछ समय से Octavia की लॉन्चिंग में देरी की अटकलें लगाई जा रही थी. जिस पर आज सुबह जैक हॉलिस ने ट्वीट करके मुहर लगा दी. उन्होंने ट्वीट करके कहा ब्रेक लेना और मजबूत होकर वापस आना अधिक महत्वपूर्ण है. स्कोडा ऑटो द्वारा ऑक्टेविया की लॉन्च को मौजूदा स्थिति में सुधार नहीं होता तब तक के लिए स्थगित किया जा रहा है. हम आपको लॉन्च के बारे में जल्द अपडेट करेंगे. सुरक्षित रहें.
यह भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa की लॉन्चिंग डेट अनाउंस हुई, जानिए कैसी होगी ये बाइक
ऐसी थी नई Octavia कार – नई Octavia को पुराने मॉडल की तुलना में बड़ा बनाया गया है. जिसके तहत इसकी लंबाई को 19 मिमी और चौड़ाई को 15 मिमी तक बढ़ाया गया है. इसे बढ़िया लुक देने के लिए इस आगे और पीछे के भाग रिडिजाइन करते हुए बढ़िया बाहरी लुक दिया गया है. इसके fog lamps में LED सुविधा उपलब्ध कराई गई है.