ये है इंडिया का सबसे लंबी रेंज वाला स्कूटर, कीमत और फीचर्स जान लें

ये है इंडिया का सबसे लंबी रेंज वाला स्कूटर, कीमत और फीचर्स जान लें


नई दिल्ली. बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर स्टार्ट-अप सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने अपने सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Simple One Electric Scooter) का Gen 1.5 वर्जन लॉन्च कर दिया है. ग्राहकों के लिए अच्छी खबर ये है कि कंपनी ने इसके दाम नहीं बढ़ाए हैं. अभी भी इस स्कूटर की कीमत पहले की तरह 1.66 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, बेंगलुरु है.

सिंपल एनर्जी ने दावा किया कि जहां सिंपल वन के जेन 1 की रेंज (आईडीसी) 212 किमी थी, वहीं जेन 1.5 एक बार फुल चार्ज पर 248 किमी की दूरी तय कर सकता है, जिससे यह भारत का सबसे लंबी दूरी का इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बन जाता है. यानी रेंज के मामले में ये स्कूटर इंडिया का नंबर 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर है.

ये फीचर्स भी मौजूद
रेंज बढ़ाने के अलावा, जेन 1.5 में कई सॉफ्टवेयर इंप्रूवमेंट्स हैं, जैसे ऐप इंटीग्रेशन, नेविगेशन, अपडेटेड राइड मोड, पार्क असिस्ट, ओटीए अपडेट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, ट्रिप हिस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स, कस्टमाइजेबल डैश थीम, फाइंड माई व्हीकल फीचर, ऑटो-ब्राइटनेस और टोन/साउंड. इसमें रैपिड ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं.

2.77 सेकेंड में 40 की रफ्तार
सिंपल वन जेन 1.5 अब सिंपल एनर्जी डीलरशिप पर उपलब्ध है. साथ ही, सिंपल वन जेन 1 के मालिक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं. Simple One Gen 1.5 की कीमत 750W चार्जर के साथ 1.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है.यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.77 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है.

इसमें अब फॉरवर्ड और रिवर्स दोनों मूवमेंट के साथ पार्क असिस्ट फीचर मिलता है. सीट के नीचे 30 लीटर से अधिक का स्टोरेज सेगमेंट में सबसे ज्यादा है.सिंपल एनर्जी के अब बेंगलुरु, गोवा, पुणे, विजयवाड़ा, हैदराबाद, विजाग और कोच्चि में 10 स्टोर हैं. इसकी FY 26 तक 150 नए स्टोर और 200 सर्विस सेंटर के साथ 23 राज्यों में विस्तार करने की योजना है.



Source link