आधी-अधूरी तैयारी के साथ केंद्र शुरु: पहले दिन 38 में से 12 कोविड सहायता केंद्रों पर डॉक्टर ही नहीं

आधी-अधूरी तैयारी के साथ केंद्र शुरु: पहले दिन 38 में से 12 कोविड सहायता केंद्रों पर डॉक्टर ही नहीं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में शुक्रवार को शुरू हुए 38 कोविड सहायता केंद्रों में से 12 पर डॉक्टर ही नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार रात इन केंद्रों के लिए 26 आयुष डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई थी। यानी 12 डॉक्टर ऐसे थे, जिन्हें एक ही समय में दो केंद्रों पर ड्यूटी करना थी। लेकिन यह डॉक्टर एक समय में एक ही केंद्र पर रह सकते थे। कोविड संक्रमण के चलते में शुक्रवार से 38 स्थानों पर आधी-अधूरी तैयारी के साथ कोविड सहायता केंद्र शुरू कर दिए गए।

केंद्र खोलते समय व्यावहारिक स्थिति को नहीं देखा गया। ऐसे स्थानों का चयन कर लिया गया, जहां पूर्व से हमीदिया अस्पताल, टीबी अस्पताल ईदगाह हिल्स, पल्मोनरी गैस राहत अस्पताल, फीवर क्लीनिक (जहांगीराबाद) हैं। इन स्थानों के पास खोले गए केंद्रों पर शाम तक इक्का-दुक्का ही मरीज पहुंचे। वहीं इन केंद्रों में सेवाएं दे रहे आयुष डॉक्टरों को सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्ज और पीपीई किट दिए बगैर भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link