कोरोना बना ‘काल’: वेंटीलेटर के इंतजार में गर्भ में पल रहे नवजात के साथ मां ने भी दम तोड़ा, मुंबई से सोनू सूद ने भी महिला के लिए वेंटीलेटर की व्यवस्था का किया था प्रयास

कोरोना बना ‘काल’: वेंटीलेटर के इंतजार में गर्भ में पल रहे नवजात के साथ मां ने भी दम तोड़ा, मुंबई से सोनू सूद ने भी महिला के लिए वेंटीलेटर की व्यवस्था का किया था प्रयास


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Mother Also Succumbed To Her Newborn Child While Waiting For The Ventilator, Sonu Sood From Mumbai Also Tried To Arrange A Ventilator For The Woman.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण इंदौर में विकराल रूप ले चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां यहां पर अस्पतालों में बेड हैं, ना ही ऑक्सीजन है और ना ही दवाइयां। इनता ही नहीं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं इस कदर चरमरा गई हैं कि कोरोना के अलावा भी जो मरीज हैं, उन्हें भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। सही समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से देर रात वेंटिलेटर के इंतजार में 8 महीने की एक गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की जान बचाने एक संगठन ने शहर के हर बड़े नेता को फोन घुमाया, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। उसने मुंबई तक में कॉल कर वेंटीलेटर मिल जाए, इसकी कोशिश की। कॉल जाने के बाद एक्टर सोनू सूद ने भी वेंटिलेटर की व्यवस्था की अपील की, लेकिन उनकी अपील भी महिला की जान नहीं बचा पाई।

राघव ने सोनू सूद से भी रात में मदद मांगी थी।

राघव ने सोनू सूद से भी रात में मदद मांगी थी।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष अनुराग राघव ने बताया कि शनिवार रात को मेेरे परिचित और मृत महिला के पति का कॉल आया था कि पत्नी की हालत काफी गंभीर है। बेड नहीं मिलने से वे काफी परेशान हो रहे थे। इसके बाद मैंने अपने स्तर पर कई कॉल कर बेड के बारे में पता किया। हालांकि कहीं भी आईसीयू वाला बेड नहीं मिला। इसके बाद मैंने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ उसमें लगने वाले सभी उपकरण की व्यवस्था करवाई। करीब दो-तीन घंटे की कोशिश के बाद उन्हें नेहरू नगर में स्थिति निजी अस्पताल में एक बेड तो मिल गया। डॉक्टरों ने इलाज भी शुरू कर दिया।

शुक्रवार रात को करीब 10 बजे उनका कॉल मेरे पास आया। उन्होंने बताया कि हालत बहुत खराब हो रही है, सीजर करना पड़ेगा। उनका ऑक्सीजन का लेवल घटकर 40 तक पहुंच गया था। मैंने जब पूछा कि अस्पताल वाले क्या कह रहे हैं तो उन्होंने बताया कि वे कह रहे हैं कि वेंटीलेटर की व्यवस्था करना होगी। तत्काल में ऐसी व्यवस्था करना मुश्किल था। इसके बाद भी हमने शहर के हर बड़े नेता अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद रात करीब साढ़े 12-1 बजे के बीच मैंने मुंबई में एक्टर साेनू सूद को कॉल किया और उसने मदद की गुहार लगाई। सूद ने भी मैसेज के जरिए वेंटीलेटर की व्यवस्था करने की अपील की। हालांकि रात करीब साढ़े 3 बजे पहले गर्भ में पल रहे बच्चे की पल्स आना बंद हुई, इसके कुछ देर बाद उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतका की एक पांच साल की बेटी है। उनके पति जॉब करते हैं।

निजी अस्पताल में काम करने वाली आया ने भी दम तोड़ा
शुक्रवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। निजी अस्पताल में काम करने वाली आया बाई आशा ने भी बिना इलाज के दम तोड़ दिया। 18 साल का बेटा मां को लिए इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उन्हें कहीं बेड नहीं मिला। बेड दिलाने के लिए स्कूल की एक शिक्षिका ने प्रशासनिक अधिकारी को फोन लगाया, लेकिन बेड का नाम सुनते ही अफसर ने फोन रख दिया। आखिरकार बेटा मां को घर ले आया। वहां उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link