Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कोरोना संक्रमित मरीज ने कोविड वार्ड से वीडियो किया वायरल
- पंखे से खुद को बताया खतरा, प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप
जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज ने सोशल मीडिया में आज एक वीडियो वायरल करते हुए एक पंखे के गिरने की आशंका व्यक्त करते हुए खुद को असुरक्षित बताया है । पीड़ित मरीज ने अपने वीडियो में कहा है कि, उसे कोरोना से डर नहीं लगता साहब पंखे से डर लग रहा है। यहां एक विदेशी पंखा लगा हुआ है ,जो कभी भी उसके ऊपर गिर सकता है कोरोना संक्रमित ने यह भी वीडियो में कहां है कि कोरोना से पहले कहीं उसे यह पंखा न निपटा दे! कोरोना संक्रमित मरीज के द्वारा वायरल किए गए इस वीडियो में कोविड वार्ड की हकीकत उजागर हो गई है वीडियो में बकायदा दिख रहा है कि संक्रमित मरीज के ऊपर लगा पंखा काफी हिल रहा है जो किसी भी वक्त नीचे गिर सकता है मरीज ने वीडियो में यह आरोप लगाया है कि उसने कई बार स्टाफ के नर्स और कर्मचारियों को इस पंखे को बंद बन्द करने या फिर उसके बिस्तर को बदलने की भी बात कही है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
करोड़ो की लागत से बने अस्पताल में सामने आ रही है अव्यवस्था
गौरतलब हो कि जिस अस्पताल भवन में कोविड वार्ड बनाया गया है उसका निर्माण 2 साल पहले करोड़ों की लागत से किया गया है ऐसे में यहां लगाए गए पंखे 2 साल में ही जवाब देने लगे हैं जो यहां हुए निर्माण कार्य पर सवालिया निशान लगा रहे हैं फिलहाल कोविड संक्रमित मरीज के वीडियो ने एक बार फिर से प्रशासन के उन दावों की हवा निकाल दी है जिसमें प्रशासन के द्वारा यह दलील दी गई थी कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है।