Market closed, crowd at picnic spot | बंद रहा बाजार, पिकनिक स्पॉट पर रही भीड़

Market closed, crowd at picnic spot | बंद रहा बाजार, पिकनिक स्पॉट पर रही भीड़


बनखेड़ी27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को व्यापारी संघ की आह्वान पर प्रत्येक रविवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रथम रविवार को छुटपुट दुकानदारों को छोड़ नगर की दुकानें पूर्णतः बंद रहीं, लेकिन जिस उद्देश्य से नगर बंद रखने का निर्णय हुआ उसकी पूर्ति पिकनिक स्पॉटों ने उड़ाकर रख दी।

रविवार काे बंद हाेने के कारण प्रशासन की लापरवाही के सतपुड़ा के जंगल जूनावानी देवरी स्थित घोघरा और फतेहपुर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट पर सैकड़ाें युवा टोली सुबह से शाम तक उपस्थित रही। दिनभर मौज मस्ती चली। नदी के एक ही कुंड में दर्जनों युवक एक साथ नहाते रहे। इस संबंध में तहसीलदार राजीव कहार ने कहा कि रेंजर से बाेलकर अगले सप्ताह से जंगल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। वहीं पुलिस विभाग से गस्ती कराई जाएगी।

व्यापारी संघ के आह्वान पर बाजार बंद रहा

स्थानीय व्यापारी संघ के आह्वान पर रविवार को शहर का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। गौरतलब है कि शहर को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए व्यापारी संघ द्वारा उक्त निर्णय लिया गया था। जिस पर व्यापारी संघ द्वारा सहमति जताते हुए रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

वहीं प्रशासन अब क्वारेंटाइन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के बजाए उन्हें घर पर होम क्वारेंटाइन करने की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब पॉजिटिव मरीजों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में उनके घर पर ही क्वारेंटाइन करके किया जाएगा।

0



Source link