Sedan कम्फर्ट ड्राइविंग चाहने वालों के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन होती हैं. इंडियन ऑटो मार्केट में इस सेगमेंट के अंदर चुनने के लिए तमाम ऑप्शन उपलब्ध हैं. सेल की बात करें, तो पिछले महीने Maruti Suzuki Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही. वहीं, Hyundai Aura और Honda City की सेल में भी बढ़ोतरी हुई है. आइए, दिसंबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली Sedans के बारे में जानते हैं.
जैसा कि आपको बताया लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति डिजायर है. इस पॉपुलर सेडान को पिछले महीने 19,072 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 16,573यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. मौजूदा समय में डिजायर सेगमेंट की सबसे फीचर रिच और अफोर्डेबल कार है.
Maruti Dzire: कीमत और खासियत
GST Cut के बाद आप मात्र ₹6,25,600 की एक्स शोरूम कीमत पर नई डिजायर खरीद सकते हैं. ये मारुति की पहली 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटेड कार है. कंपनी ने इस किफायती कार में सनरूफ के साथ तमाम फीचर्स ऑफर किए हैं. इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ खरीदा जा सकता है. CNG के साथ डिजायर का क्लेम्ड माइलेज 33.73 km/kg है.
Hyundai Aura
लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरा है. इस सस्ती सेडान को पिछले महीने कुल 49,25 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं Hyundai Aura की कुल 3852 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Honda Amaze
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर होंडा अमेज. देश की सबसे सस्ती ADAS वाली कार को दिसंबर 2025 में 2575 लोगों ने खरीदा. ये आंकडा दिसंबर 2024 में बेची गई इसकी कुल 3708 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
VW Virtus
लिस्ट में चौथे नंबर पर VW Virtus है. इसे पिछले महीने 2378 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई वर्टस की कुल 2257 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5.36 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Honda City
मामूली बढ़ोतरी की दम पर होंडा सिटी ने Dec 2025 की टॉप-5 सेडान वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने कुल 943 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बिकी इसकी कुल 783 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर हुई 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है.
ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 सेडान के अलावा पिछले महीने Tata Tigor की 775 यूनिट, Skoda Slavia की 711 यूनिट, Hyundai Verna की 406 यूनिट और Toyota Camry की मात्र 200 यूनिट बिकी हैं. वहीं, Skoda Octavia पूरे माह कोई कस्टमर नहीं मिला.