पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने पहले ही इंटरनेशनल मैच में मारी ऐसी बाउंसर, उड़ा दिया बल्‍लेबाज के हेलमेट का ऊपरी हिस्‍सा

पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने पहले ही इंटरनेशनल मैच में मारी ऐसी बाउंसर, उड़ा दिया बल्‍लेबाज के हेलमेट का ऊपरी हिस्‍सा


अरशद की बाउंसर लगने के बाद खुद को संभालते जिम्‍बाब्‍वे के बल्‍लेबाज तिनाशे (फोटो क्रेडिट: वीडियो स्‍क्रीन शॉट )

20 साल के पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में अपनी गेंदबाजी से सनसनी फैला दी है. इस गेंदबाज ने ऐसी बाउंसर मारी कि बल्‍लेबाज का हेलमेट ही दो हिस्‍से में बंट गया

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान (Pakistan) के उभरते गेंदबाज अरशद इकबाल (arshad iqbal) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही सनसनी मचा दी है. 20 साल के अरशद ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही ऐसी बाउंसर फेंकी, जिससे स्‍ट्राइक पर खड़े बल्‍लेबाज का हेलमेट दो टुकड़ों में बंट गया. उनकी इस बाउंसर ने एक बार तो बल्‍लेबाज के मन में खौफ ही पैदा कर दिया था.
जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 मैच में अपने दूसरे ओवर में अरशद ने बाउंसर से बल्‍लेबाज के हेलमेट का ऊपरी हिस्‍सा ही उड़ा दिया. हालांकि इस खौफ के बावजूद जिम्‍बाब्‍वे दूसरा टी20 मैच जीतने में सफल रहा. जिम्‍बाब्‍वे ने पाकिस्‍तान को 119 रन का लक्ष्‍य दिया था, जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 99 रन पर ही सिमट गई. जिम्‍बाब्‍वे की पिछली 16 कोशिशों में पाकिस्‍तान पर यह पहली टी20 जीत है.

अरशद की खतरनाक बाउंसर का सामना तिनाशे कमुनुखमुवे ने किया. गेंद उनके हेलमेट पर आकर इतनी जोर से लगी कि हेलमेट के दो टुकड़े हो गए. हेलमेट का ऊपरी हिस्‍सा नीचे गिर गया. इसके बाद पाकिस्‍तानी टीम भी इस बल्‍लेबाज को देखने के लिए पहुंची. हालांकि इसके बाद भी उन्‍होंने बल्‍लेबाजी की और 40 गेंदों पर 34 रन बनाए. इसके कुछ देर बाद अरशद को अपना पहला इंटरनेशनल विकेट मिला. तडिवनाशे मरुमनि उनके शिकार बने. मरुमनि ने 13 रन बनाए थे.यह भी पढ़ें : 

MI vs PBKS: केएल राहुल ने पंजाब की जीत का श्रेय क्रिस गेल और युवा खिलाड़ियों को दिया

Happy Birthday Sachin: सचिन तेंदुलकर की जिंदगी के वो 5 किस्‍से, जो सभी को जानने चाहिए
निर्धारित ओवर में जिम्‍बाब्‍वे ने 9 विकेट पर 118 रन बनाए. जवाब में पाकिस्‍तान 99 रन पर ही सिमट गई. बाबर आजम ने सर्वाधिक 41 रन बनाए. एक समय पाकिस्‍तान का स्‍कोर 3 विकेट पर 78 रन था. मगर जिम्‍बाब्‍वे की टीम लक्ष्‍य को बचाने में सफल रही और 19 रन से मुकाबला अपने नाम करके सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. टी20 क्रिकेट में जिम्‍बाब्‍वे की यह दो सालों में पहली जीत है.









Source link