- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Shopping Is Being Done By Closing The Shutter, The Officials Said Kovid Is Running, Women Bid Bhaiya Have To Shop For Marriage In The House.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
साड़ी की दुकान में खरीदारी करते हुए महिलाएं।
- मीट मंडी में बिरयानी फिकवा कर लाठियां भांजी
भिंड शहर में कोविड संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। यहां कोरोना कर्फ्यू को तोड़कर ग्राहकी करने की होड़ व्यापारियों में लगी है। शनिवार को शहर में कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने वालों की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भ्रमण पर निकली। शहर के कई क्षेत्रों में शटर को गिराकर सामान बेचे जाते हुए व्यापारियों को पकड़ा। हाउसिंग काॅलोनी में कपड़ा व्यापारी को ग्राहकी करते हुए जब पकड़ा तो महिलाएं बोली कि भैया घर में शादी है खरीदारी तो करनी है। इसी तरह मीट मंडी में मीट व बिरयानी की दुकानें संचालित होती मिली।
कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए
जिला प्रशासन अधिकारी शनिवार को निकले। गौरी किनारे से होते हुए मीट मंडी पहुंचे ही थे कि सामने एक मीट की दुकान के सामने तराजू रखा दिखा, जबकि मीट की दुकान की शटर लगी हुई थी। पूरे मामले को समझने में देर नहीं लगी। प्रशासनिक अफसरों ने वाहनों को रोका और कर्मचारियों ने शटर उठायी। शटर के अंदर चार से पांच लोग बैठे हुए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने इन युवकों पर जमकर लाठियां भांजी साथ ही बिरयानी को नाले में फिंकवाया। इसके बाद आगे चलकर देखा एक व्यक्ति ठेले पर रखकर बिरयानी व मीट बेच रहा था। इसे भी सड़क पर फिकवाया और जमकर फटकर लगाई।
मीट मार्केट में बिरयानी को फिकवाते हुए प्रशासनिक अफसर।
महिलाओं को शटर के अंदर बैठकर हो रही थी शॉपिंग
इसके बाद यह प्रशासनिक , टीम हाउसिंग कॉलोनी पहुंची। यहां एक मार्केट में शटर बंद होकर शादी की शॉपिंग किए जाने की जानकारी लगी। प्रशासनिक अफसरों ने देखा शटर बंद है। शटर के बाहर महिला पुरुष के जूता चप्पल उतार हुए हैं। यहां पर शटर उठाई तो महिलाएं शादी की शॉपिंग कर रही थी। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने हाथ जोड़कर कोविड नियमों का पालन करने की बात कही। इस समय हिदायत दी कि नियम न मानने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस पर महिलाएं बोली- भैया मेरे घर शादी है। शॉपिंग कैसे करें?
बंद शटर के बाहर उतरे जूता चप्पल।