सरसों की कम कीमत लगाने का मामला: दीनारपुर मंडी में भड़के किसान, मंडी प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुए शांत

सरसों की कम कीमत लगाने का मामला: दीनारपुर मंडी में भड़के किसान, मंडी प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुए शांत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि उपज मंडी दीनारपुर में सरसों की कम कीमत की बोली लगाए जाने से कुछ किसान भड़क गए। हंगामा अधिक हुआ तो मंडी प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा उसके बाद आपसी चर्चा के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल इस समय मंडी में सरसों 7200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। शुक्रवार को बोली में व्यापारियों ने 6900 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल बोली लगाई।

इसपर कुछ किसानों ने आपत्ति की। किसानों का कहना था कि अधिकांश मंडियों में सरसों ऊंची कीमत पर बिक रही है। जबकि दीनारपुर मंडी के व्यापारी एकजुट होकर सरसों की कम कीमत लगा रहे हैं। मंडी सचिव गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कोराेना महामारी के कारण इस समय भिंड की गोहद और मेहगांव मंडियां बंद चल रही हैं इससे वहां के किसान भी दीनारपुर मंडी में सरसों बेचने आ रहे हैं। फलस्वरूप दीनारपुर मंडी में किसानों की भीड़ हो रही है। जिन किसानों ने हंगामा किया वे गोहद-मेहगांव के थे। व्यापारियों और किसानों में आपसी चर्चा के बाद मामला शांत हो गया।

नहीं हो रही सुनवाई: किसान ने 60 बीघा में गेहूं पैदा किया, सरकारी खरीद पर गेहूं बेचने का पंजीयन भी हो गया। लेकिन अब मैसेज चना-सरसों बेचने के आ रहे हैं। किसान इसकी शिकायत पटवारी से लेकर मुखमंत्री हेल्पलाइन तक कर चुका है। लेकिन गेहूं नहीं बिक पा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link