सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुंबई इंडियंस मजबूत वापसी करेगी.(Mumbai Indians Twitter)
आईपीएल (IPL 2021) के 17वें मुकाबले में केएल राहुल की पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ आईपीएल के 17वें मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 63 रन की पारी खेली, लेकिन मध्यक्रम फिर असफल रहा और टीम छह विकेट पर 131 रन ही बना पायी. पंजाब ने नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की. सूर्यकुमार ने हालांकि कहा कि टीम मध्यक्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से चिंतित नहीं है.
दमदार वापसी करेगी मुंबई इंडियंस
उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे नेट्स पर, प्रत्येक दिन, प्रत्येक सत्र वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. यह केवल एक मैच का सवाल है. सूर्यकुमार ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी हर मैच में जिम्मेदारी लेने की कोशिश कर रहा है, केवल उनके प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं. खेल में ऐसा होता है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वे दमदार वापसी करेंगे.पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक पांच मैच खेले हैं जिनमें उसने दो में जीत हासिल की, जबकि तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. पंजाब के खिलाफ 27 गेंदों पर 33 रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने कहा कि यहां परिस्थितियां थोड़ा भिन्न हैं, लेकिन हम अभ्यास के दौरान इस तरह के विकेटों पर खेलने का प्रयास कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें :
IPL 2021, MI vs PBKS: शमी के गेंद फेंकने से पहले ही पोलार्ड क्रीज छोड़कर भागे, पेनल्टी की उठी मांग
IPL 2021: स्टोक्स ने चेन्नई की पिच को बताया ‘कचरा’, राहुल-रोहित ने की थी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इस तरह की परिस्थितियों का सामना किया है और मजबूत वापसी की है, इसलिये मुझे लगता है कि हम दमदार वापसी करेंगे. हम एक मैच में जबरदस्त खेल दिखाएंगे और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे. मुंबई को अपने अगले चार मैच दिल्ली में खेलने हैं. दिल्ली में वह अपना पहला मैच 29 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगा.