OLA इंडिया में लगाएगी सबसे बड़ा चार्जिंग सेटअप, 400 शहरों में मिलेगी सुविधा, जानें सबकुछ

OLA इंडिया में लगाएगी सबसे बड़ा चार्जिंग सेटअप, 400 शहरों में मिलेगी सुविधा, जानें सबकुछ


ओला लगाएगी दुनिया का सबसे बड़ा चार्जिंग सेटअप.

OLA के अनुसार कंपनी इस साल देश में 5,000 चार्जर्स इंस्टॉल करेगी और इसमें से कुछ स्कूटर के लॉन्च के साथ ही इनस्टॉल किये जायेंगे. इसके साथ ही कंपनी ने कहा की ये दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क होगा.

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने की रेस में अब ओला भी उतर चुकी है,जो भारत में कई साल से अपनी कैब सेवा दे रही है.ओला अपना पहला स्कूटर जुलाई 2021 में लॉन्च कर सकता है. इस स्कूटर के प्रोडक्शन के लिए ओला ने दुनिया में सबसे बड़ी ट्व व्हीलर फैक्ट्री लगाने की योजना बनायीं है. इसके साथ ही ओला इलेट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए सबसे बड़े हाइपरचार्ज नेटवर्क की स्थापना करेगी. इस योजना के तहत ओला देश में पांच वर्षों में 400 शहरों में 1 लाख चार्जिंग प्वाइंट्स लगाएगी.

दुनिया का सबसे बड़ा चार्जिग सेटअप होगा – ओला ने बयान जारी करते हुए कहा है की कंपनी इस साल देश में 5,000 चार्जर्स इंस्टॉल करेगी और इसमें से कुछ स्कूटर के लॉन्च के साथ ही इनस्टॉल किये जायेंगे. इसके साथ ही कंपनी ने कहा की ये दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क होगा.

यह भी पढ़ें: हैप्पी बर्थडे Sachin Tendulkar: क्या आप जानते हैं सचिन ने सबसे पहले कौन सी कार खरीदी थी.. जानकर रह जाएंगे हैरान

2 बिलियन डॉलर होंगे खर्च – ओला और इसके पार्टनर्स द्वारा लगाए जाने वाले  हाइपरचार्ज नेटवर्क की लागत करीब 2 बिलियन डॉलर के आस पास हो सकती है. इस हाइपरचार्ज नेटवर्क में दो फॉर्मेट, वर्टिकल टॉवर बेस्ड चार्जर और स्टैंडअलोन चार्जर होंगे. स्टैंडअलोन चार्जर को सार्वजनिक स्थानों जैसे आईटी पार्क, शॉपिंग मॉल और कैफे इत्यादि जैसी जगहों पर लगाया जाएगा. ओला कंपनी अपने स्कूटर के साथ भी ग्राहकों को चार्जर देगा जिसे ग्राहक अपने घर पर इनस्टॉल कर सकता है.यह भी पढ़ें: Hero Destini पर मिल रहा है आकर्षक डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स

ऐसा होगा OLA का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर – मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस स्कूटर में स्वेपेबल बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है. ये स्कूटर एक बार के फुल चार्ज में 240 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकता है. ओला के अनुसार इस स्कूटर का हाइपरचार्ज बहुत ज्यादा पॉवरफुल होगा जिससे सिर्फ 18 मिनट में ही ये स्कूटर को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा जो की 75 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. इस स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज होने में 1 घंटे से भी कम समय लगता है.

कंपनी के CEO और चेयरमैन भाविश अग्रवाल ने कहा कि ओला को विश्वास है की ग्राहक इस स्कूटर और हाइपर चार्जिंग नेटवर्क में दिलचस्पी दिखाएंगे. चार्जिंग स्टेशन स्कूटर के बाजार में आने से पहले ही लगा दिए जायेंगे.इस हाइपर चार्जिंग की क्षमता 12 किलोवाट की होगी जो ओला स्कूटर के लिए डेडिकेटेड होगा.









Source link