Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- डभौरा का युवक कर रहा था फ्रॉड, फरीदाबाद के व्यक्ति ने की थी शिकायत
देश प्रदेश में इन दिनों महामारी के नाम पर आपदा में अवसर की तलाश करने वाले ठग नए-नए तकीके अपना रहे है। वे परेशान लोगों को झांसा में लेकर ऑनलाइन फ्रॉड करते है। एक ऐसा ही मामला हरियाणा के फरीदाबाद का सामने आया है। जहां रीवा जिले के डभौरा निवासी युवक रेमडेसिविर इंजेक्शन ने नाम पर 21 हजार रूपए ठग लिए। लेकिन जब पीड़ित को इंजेक्शन नहीं मिला तो उसने रीवा पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की।
ठगी का शिकार युवक सुमित गोस्वामी पिता प्रभूनाथ ने बताया कि अभिषेक गौतम नाम के युवक ने वाट्सएप के माध्यम से रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता की बात कही थी। संपर्क करने पर उसने पैसे ले लिए, लेकिन इंजेक्शन नहीं उपलब्ध कराए। ऐसे में थक हारकर पुलिस से शिकायत कर रहा हूं।
पैसे तो लिया, पर नहीं दिया इंजेक्शन
पीड़ित का कहना है कि आरोपी अभिषेक गौतम ने झांसा में लेकर 21 हजार रुपए एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। पर कई दिनों तक इंजेक्शन के लिए गोलमाल करता रहा। फिर फोन में संपर्क किया तो स्वीच आफ आने लगा। ऐसे में लगा कि कहीं मैं फ्राड का शिकार तो नहीं हो गया। ऐसे में ऑनलाइन जानकारी जुटा कर एसपी राकेश सिंह से पूरे मामले की शिकातय की।
शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
ठगी के शिकार हुए सुमित गोस्वामी ने शनिवार को रीवा पुलिस से मामले की शिकायत की थी। ऐसे में एसपी के निर्देश पर डभौरा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डभौरा ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 417, 42 एवं आईटी एक्ट की धारा 66 डी का अपराध कायम किया है।
साइबर एक्सपर्ट है अभिषेक
डभौरा निवासी अभिषेक गौतम साइबर का एक्सपर्ट माना जाता है। पुलिस का मानना है कि आईटी एक्ट के तहत इसके खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज हुआ था। जिस पर आरोपी अभिषेक गौतम की गिरफ्तारी भी हुई थी।