इन्हें नहीं चाहिए वैक्सीन: ​​​​​​​कटनी के बिचुआ गांव के लोगों ने कहा- हम बीमार नहीं हैं, नहीं चाहिए टीका; अफसर यहां आकर न फैलाएं कोरोना

इन्हें नहीं चाहिए वैक्सीन: ​​​​​​​कटनी के बिचुआ गांव के लोगों ने कहा- हम बीमार नहीं हैं, नहीं चाहिए टीका; अफसर यहां आकर न फैलाएं कोरोना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • The People Of Bichua Village Of Katni Said We Are Not Ill, We Should Not Vaccinate; Officers Should Not Come Here And Spread Corona

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटनीएक घंटा पहले

कटनी के बिचुआ गांव के लोग वैक्सीनेशन के लिए आई टीम से बहस करते हुए।

कटनी के आदिवासी विकासखंड ढीमरखेड़ा में बिचुआ गांव के लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन का विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि वे बीमार नहीं है और उन्हें टीका नहीं लगवाना है, उन्होंने कहा कि जब बीमार होंगे तो लगवा लेंगे। बिचुआ में करीब 12 सौ आबादी वाला गांव है।

शनिवार को बिचुआ गांव एएनएम, नर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता टीकाकरण करने के लिए गए थे। टीम द्वारा ग्रामीणों से टीका लगवाने के लिए कहा जा रहा था। इसी दौरान गांव की महिलाओं सहित पुरुषों ने टीका लगवाने से इनकार कर दिया। टीकाकरण करने गई टीम द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाइश दी गई और टीका लगवाने के फायदे भी बताए गए, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। ग्रामीणों द्वारा किए गए टीकाकरण के विरोध का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

वीडियो में गांव वाले कह रहे हैं कि वे बीमार नहीं है और टीकाकरण नहीं कराएंगे। वीडियो में महिलाएं ये कहती नजर आ रही हैं कि टीका नहीं लगवाने के कारण उन्हें आवास योजना, शौचालय बनाए जाने के लिए मिलने वाली सरकारी मदद भी नहीं देने की बात की जा रही है। ये सरकारी मदद मिले या न मिले, उन्हें टीका नहीं लगवाना है।

वीडियो में ही दिख रहे गांव का एक व्यक्ति मुद्दम प्रतिपाल सिंह का कहना है कि उनके गांव में कोरोना नहीं है। टीकाकरण करने गई टीम की ओर इशारा करते हुए ग्रामीण कहता है कि कोराेना आप लोग यहां लेकर आएंगे। उसने कहा कि जिसे भी टीका लगता है वह बिस्तर में पड़ जाता है।

प्रतिपाल सिंह ने टीकाकरण करने गए टीम के सदस्यों से कहा कि उसके परिवार को ठेका लेते हो तो वह टीका लगवाने को तैयार है। काफी देर चले विवाद के बाद टीकाकरण करने गई टीम वहां से वापस लौट आई। वहीं बताया जा रहा है गांव 10 से 12 लोगों वैक्सीन लगवाई भी है, लेकिन जैसे ही जिले में कोरोना का संक्रमण फैला तो ग्रामीणों ने टीका लगवाने से मना कर दिया है।

गांव वालों को समझाया पर मना कर दिया
गांव के लोग टीका लगवाने को तैयार नहीं है। ग्रामीण का कहना है कि टीका लगवाने से बुखार आता है, हम लोग कोई भी टीका नहीं लगवाएंगे। वहां पर ग्रामीणों को काफी टीका के प्रति काफी मोटिवेट किया गया, लेकिन ग्रामीण टीका लगवाने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने टीम को भी गांव आने से मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोरोना लेकर आप लोग ही आ रहे हो।
दीपक रहंगडाले, ब्लॉक को-आर्डिनेटर, ढीमरखेड़ा

(रिपोर्ट- रवि पांडे)

खबरें और भी हैं…



Source link