अवैध ही सही आशियाने ने ‘गिराए’ आंसू: निगम ने तीन गुंडों के मकानों पर चलाया बुलडोजर, तीन मंजिला मकान टूटता देख छलके आंसू, बुजुर्ग बोली- तुम्हारे हाथ जोडूं, मत गिराओ

अवैध ही सही आशियाने ने ‘गिराए’ आंसू: निगम ने तीन गुंडों के मकानों पर चलाया बुलडोजर, तीन मंजिला मकान टूटता देख छलके आंसू, बुजुर्ग बोली- तुम्हारे हाथ जोडूं, मत गिराओ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निगम की टीम ने रिंकू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया, घर टूटता देख बुजुर्ग की आंखें छलक आईं।

नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस का एंटी माफिया अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह निगम दल-बल के साथ महावर नगर, बापू नगर और महादेव नगर पहुंचा। यहां पर तीन गुंडों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई का परिजनों ने विरोध किया। एक बुजुर्ग तो हाथ जोड़कर कहती रही, मत गिराओ मकान, मैं आपके हाथ जोड़ती हूं, पैर पड़ती हूं। टीम ने नोटिस देकर कार्रवाई किए जाने की बात कही और मकान को जमींदोज कर दिया।

रिंकू के तीन मंजिला मकान को टीम ने जेसीबी की मदद से जमींदोज किया।

रिंकू के तीन मंजिला मकान को टीम ने जेसीबी की मदद से जमींदोज किया।

नगर निगम की तीन टीमें सुबह करीब 8 बजे गुंडे के अवैध मकानों पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची। एक टीम अन्नापूर्णा रोड स्थित महावर नगर में बदमाश रिंकू उर्फ रूपेश चौधरी के अवैध मकान को जमींदोज करने पहुंची। टीम ने यहां पर दो मंजिला मकान को ध्वस्त किया। मकान को गिरता देख बुजुर्ग के आंखें से आंसू निकल आए। वह हाथ जोड़कर अधिकारियों से मकान नहीं गिराने की विनती करती रही। जानकारी अनुसार रिंकू पर 307, अवैध वसूली, आबकारी, लूट जैसे करीब 20 मामले दर्ज हैं। उसने सरकारी पट्टे की जमीन पर अवैध तरीके से जी प्लस टू मंजिला मकान तान दिया था।

सत्यनारायण के दो मंजिला मकान से पहले टीम ने सामान बाहर निकाला।

सत्यनारायण के दो मंजिला मकान से पहले टीम ने सामान बाहर निकाला।

दूसरी टीम गुंडे सत्यनारायण पिता जगदीश के महावर नगर स्थिति दो मंजिला मकान को ढहाने पहुंची। गुंडे ने पार्क में अवैध रूप से मकान खड़ा कर लिया था। यहां पर टीम ने पहले मकान से सामान को बाहर निकाला। इस दौरान ऊपरी मंजिल से सामान निकालने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लिया गया। सामान बाहर निकालने के बाद बुलडोजर से निर्माण को ध्वस्त किया गया।

गुंडे कालू के मकान को भी टीम ने गिरा दिया।

गुंडे कालू के मकान को भी टीम ने गिरा दिया।

तीसरी टीम कालू के बापू नगर वीर सावरकर नगर वार्ड में कार्रवाई करने पहुंची। टीम ने कालू के 30 फीट में बने अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

बुजुर्ग हाथ जोड़कर कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाती रही।

बुजुर्ग हाथ जोड़कर कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाती रही।

बता दें कि पुलिस ने 15 बड़े गुंडे और माफियाओं की लिस्ट बनाई है। निगम के साथ मिलकर इन पर कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले साजिद चंदनवाला, जीतेंद्र उर्फ नानू तायड़े, मनोहर वर्मा, अश्विन सिरोलिया, अरुण वर्मा, लकी वर्मा, गुंडे रवि काला, हिस्ट्रीशीटर असलम उर्फ मोटा, संजू राठौर, राजकुमार खटीक और नाबालिगों के शोषण के आरोपी प्यारे मियां के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा चुकी है। इतना ही नहीं प्रशासन ने कम्प्यूटर बाबा और उनके करीबी रमेश तोमर के अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया है।

निगम टीम दल-बल के साथ निर्माण तोड़ने पहुंची।

निगम टीम दल-बल के साथ निर्माण तोड़ने पहुंची।



Source link