- Hindi News
- Local
- Mp
- DM Said There Was Nothing Like That, The Oxygen Plant In Sevakunj, The MLA Took The Charge Of The MLA.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
कनाडिया स्थित सेवा कुंज अस्पताल को लेकर एक बार फिर राजनीति गर्म होते नजर आ रही है। कांग्रेस विधायक और सांसद पुत्री को जैसे ही सेवा कुंज अस्पताल से ऑक्सीजन टैंकर गायब होने की सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे जहां टैंकर नहीं था। लेकिन इस मामले में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है। कि वहां पर ऐसा कोई टैंकर था ही नहीं। शायद तक 19 अप्रैल के बाद मंत्री तुलसी सिलावट और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी सेवा कुंज का दौरा किया था। और अस्पताल को जल्द शुरू करने के लिए कई दावे भी पेश किए थे। लेकिन रविवार को टैंकर अस्पताल से गायब होने पर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई।
विधायक संजय शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि 19 अप्रैल को ही दौरा करने के बाद कलेक्टर और मंत्री सभी से चर्चा की गई थी। और सेवा कुंज अस्पताल को जल्द शुरू करने की बात भी की गई थी। लेकिन शनिवार देर रात को पूरा प्लांट कैसे गायब हो गया यह सोचने वाली बात है। विधायक शुक्ला का कहना था कि सरकार चाहे तो इसका नाम बदल कर सेवा कुंज अस्पताल की जगह भारतीय जनता पार्टी अस्पताल रख दे और उसका ओपनिंग करके आम जनता के इलाज के लिए शुरू कर दीजिए।
पूरे मामले में कलेक्टर मनीष सिंह का कहना था कि सेवा कुंज अस्पताल में ऐसा किसी तरह का प्लांट नहीं लगा हुआ था। यदि लगा हुआ होता तो इंदौर के लिए अच्छा था लेकिन वहां पर केवल पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है कि सेवा कुंज हॉस्पिटल में दूसरी और तीसरी मंजिल पर पाइप लाइन डाली जा रही है। यदि वहां पर अभी से मरीजों को पहली मंजिल पर भर्ती करा जाएगा तो दूसरी और तीसरी मंजिल के कार्य में बाधा उत्पन्न होगी तो वहीं प्लांट के बारे में पूछने को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पर ऐसा कोई प्लांट नहीं है। उन्हें इस बारे में जानकारी दी है लेकिन वहां ऑक्सीजन प्लांट होता तो काफी अच्छा कार्य किया जा सकता था सेवा कुंज हॉस्पिटल को कोविड-19 का दर्जा देने के लिए चर्चा की जाएगी।