औबेदुल्लागंज-नागपुर हाइवे पर हादसा: ओवर ब्रिज की रैलिंग में घुसा लोडिंग वाहन, कांच टूटा और 20 फीट नीचे गिरा ड्राइवर, मौत

औबेदुल्लागंज-नागपुर हाइवे पर हादसा: ओवर ब्रिज की रैलिंग में घुसा लोडिंग वाहन, कांच टूटा और 20 फीट नीचे गिरा ड्राइवर, मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैजिक वाहन का कांच टूट गया था, ज

औबेदुल्लागंज-नागपुर नेशनल हाइवे स्थित इटारसी ओवर ब्रिज पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार लोडिंग मैजिक रैलिंग में जा घुसी। वाहन की रफ्तार अधिक होने से मैजिक वाहन का कांच टूट गया। इसके बाद ड्राइवर सामने से ब्रिज से 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद एक ऑटो चालक ने रहवासियों की मदद से तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऑटो में सवार दो लोग भी घायल हुए। मृतक की शिनाख्त होशंगाबाद जुमेराती निवासी शेख अकील पिता शेख इब्राहिम के रूप में हुई है।

इटारसी थाने के एसआई कमलसिंह रघुवंशी ने बताया, शेख अकील व घायल युवक तीनों कबाड़ा खरीदने केसला की ओर गए थे। दोपहर करीब 3.30 बजे होशंगाबाद आते समय मैजिक वाहन ब्रिज की रैलिंग में जा घुसा। वाहन की रफ्तार अधिक होने से अकील सामने की ओर कांच से टकराते हुए बाहर जा गिरा। वहीं, ऑटो में बैठा युवक ब्रिज पर ही गिर गया और दूसरा युवक ऑटो के अंदर फंस गया। उसे बाहर निकाला गया।

खबरें और भी हैं…



Source link