Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायल युवक पिंटू बैस
- पेट के आरपार हो गई गोली, हजीरा के गणेश विहार की घटना
- तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
कर्फ्यू में दिनदहाड़े हत्या के इरादे से एक युवक की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया है। एक प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर तीन बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को उसके ही घर पहुंचकर गोली मार दी। गोली युवक के पेट के आर पार हो गई है। घटना रविवार सुबह शहर के हजीरा इलाके में गणेश विहार कॉलोनी की है। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए। परिजन ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल से बातचीज करने के बाद तीन लोगों पर FIR दर्ज की है।
हजीरा थाना क्षेत्र के इन्द्रा नगर गणेश कॉलोनी निवासी पिन्टू उर्फ तरुण बैस पुत्र योगेन्द्र बैस प्रॉपर्टी डीलर है। पिंटू ने हाल ही में एक प्लॉट लिया है और वहां एक रूम बनवाया है। इस प्लॉट को लेकर पास ही रहने वाले ओपी पंडित उर्फ जितेन्द्र शर्मा नामक युवक से विवाद चल रहा है। दोनों प्लॉट पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। रविवार सुबह 11 बजे पिंटू मकान की तराई कर रहा था, तभी पास ही रहने वाला जितेन्द्र शर्मा अपने साथी अवधेश पंडित व एक अन्य साथी के साथ आया और प्लॉट अपना बताकर विवाद करने लगा। विवाद बड़ा तो उनके बीच हाथा पाई होने लगी। तभी जितेन्द्र ने पिस्टल से पिंटू को गोली मार दी। गोली प्रॉपर्टी डीलर के पेट में लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और पिंटू के परिजन आ गए। तत्काल उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायल से बातचीत करने के बाद आरोपी जितेन्द्र, अवधेश व एक अन्य पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पहले भी हुए है विवाद
बताया गया है कि जिस जमीन को लेकर गोली चली है, इससे पहले भी कई बार विवाद हुए हैं। रविवार को जितेन्द्र ने पिंटू को अकेला देखकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद थाना प्रभारी हजीरा आलोक सिंह परिहार ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद तत्काल आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन घर पर ताला डला मिला। उनकी तलाश में पुलिस पार्टियां रवाना की गई हैं।