देवास में उज्जैन रोड स्थित अमलतास अस्पताल के सामने ब्रिज के पास एक ट्रक और बाइक की टक्कर में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सादीपुरा हाटपीपल्या निवासी शंकर लाल परिहार के रूप में हुई है।
.
घटना शनिवार रात की है। ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। मृतक को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। रविवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया।
परिजनों के अनुसार, शंकरलाल अमलतास अस्पताल में ठेकेदारी प्रथा पर काम करते थे। तीन-चार दिन पहले उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। वह इसी संबंध में अस्पताल जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।