वेदा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के देहांत की जानकारी दी.
भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वालीं महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. उनकी बहन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.
28 साल की वेदा ने ट्विटर पर लिखा, ‘अम्मा के निधन के बाद मुझे जो संदेश मिले हैं, मैं उनका सम्मान करती हूं. आप समझ सकते हैं कि उनके बिना मेरे परिवार के बारे में नहीं सोचा जा सकता है. आप मेरी बहन के लिए प्रार्थना करिए. मैं जांच में नेगेटिव आई हूं और चाहूंगी कि आप हमारी निजता का सम्मान करें. इस तरह की स्थिति से गुजरने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं है.’
Appreciate all the messages I have received about the loss of my Amma. As you can imagine my family is lost without her. We now pray for my sister. I have tested negative & appreciate if you can respect our privacy. My thoughts & prayers go out to those going through the same!!
— Veda Krishnamurthy (@vedakmurthy08) April 24, 2021
वेदा ने 48 वनडे में 829 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी लिए हैं. उनके नाम इस फॉर्मेट में 8 अर्धशतक हैं. उन्होंने 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 875 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करती हैं.