DC vs SRH: आईपीएल के 20वें मुकाबले में दिल्ली-हैदराबाद के बीच भिड़ंत
IPL 2021, DC vs SRH Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 18 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. हैदरबाद ने 11 मुकाबलों में बाजी मारी है जबकि दिल्ली सात बार जीतने में सफल रही है.
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 18 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. हैदरबाद ने 11 मुकाबलों में बाजी मारी है जबकि दिल्ली सात बार जीतने में सफल रही है. इस मैच में ऋषभ पंत के आक्रामक कौशल और राशिद खान की चतुराई भरी गेंदबाजी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. राशिद खान ने दिल्ली के खिलाफ 10 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनामी रेट सिर्फ 5.42 का रहा है.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, विराट सिंह, विजय शंकर अभिषेक शर्मा, केदार जाधव, राशिद खान, जगदीश सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, आवेश खान.