IPL 2021: रवींद्र जडेजा 62 रन बनाकर नाबाद रहे. (CSK Twitter)
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आईपीएल (IPL 2021) में आक्रामक पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने हर्षल पटेल (Harshal Patel) के एक ओवर में 5 छक्के लगाए.
19 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 4 विकेट पर 154 रन था. ऐसे में लग रहा था कि चेन्नई की टीम अधिकतम 170 रन तक पहुंचेगी. लेकिन 20वें ओवर की पहली दो गेंद पर जडेजा ने हर्षल की गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाया. तीसरी गेंद हर्षल ने फुलटॉस फेंक दी और अंपायर ने इसे नोबॉल दिया. इसे भी जडेजा ने बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया. यानी पहली दो गेंद पर 19 रन बन गए थे.
4 गेंद पर 4 छक्के, अंतिम ओवर में 7 गेंद फेंकी
अगली गेंद पर जडेजा ने फिर हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का लगाया. इस तरह से जडेजा ने 4 गेंदों पर 4 छक्के लगा दिए थे. इसमें से एक नोबॉल भी थी. चौथी गेंद पर जडेजा ने दो रन लिए. पांचवीं गेंद पर छक्का और अंतिम गेंद पर जडेजा ने चौका लगाया. इस तरह से हर्षल पटेल ने अंतिम ओवर में कुल 37 रन दिए. उन्होंने मैच में 4 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट लिए. सीएसके ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.यह भी पढ़ें: IPL 2021: पंजाब किंग्स की नजर तीसरी जीत पर, केकेआर लगातार 4 हार के बाद लय हासिल करना चाहेगी
गेल ने परमेश्वरन के ओवर में 37 रन बटोरे थे
हर्षल पटेल ने आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर फेंका. इससे पहले 2011 में कोच्चि टस्कर्स से खेल रहे परमेश्वर ने भी एक ओवर में 37 रन दिए थे. आरसीबी से खेल रहे क्रिस गेल ने ओवर में 4 छक्के ओर 3 चौके लगाए थे. एक नोबॉल के कारण परमेश्वर को 7 गेंद फेंकनी पड़ी थी.