IPL 2021, KKR vs RR: बेहद फनी तरीके से रन आउट हुए Eoin Morgan, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

IPL 2021, KKR vs RR: बेहद फनी तरीके से रन आउट हुए Eoin Morgan, Video देख नहीं रुकेगी हंसी


मुंबई: राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शनिवार को खेले गए IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) बेहद नाटकीय अंदाज में रन आउट (Run Out) हुए. इयोन मॉर्गन बिना कोई गेंद खेले ही रन आउट होकर वापस लौट गए. कोलकाता के कप्तान मॉर्गन जिस तरह रन आउट हुए उसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. 

कैसे रन आउट हुए मॉर्गन? 

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की पारी के 11वें ओवर में क्रिस मॉरिस गेंदबाजी कर रहे थे. स्ट्राइक पर मौजूद राहुल त्रिपाठी ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर सीधा शॉट खेला, लेकिन गेंद क्रिस मॉरिस के पास चली गई और उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से बाहर निकल चुके मोर्गन को रन आउट कर दिया. इयोन मॉर्गन बिना कोई गेंद खेले ही रन आउट होकर वापस लौट गए.

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) के रन आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) जिस अंदाज में रन आउट हुए, उसका वीडियो देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा. 

कोलकाता को मिली एक और हार

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इयोन मॉर्गन की कप्तानी रास नहीं आ रही. राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में 6 विकेट से हरा दिया. कोलकाता की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी. 

जवाब में राजस्थान ने 134 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवरो में चार विकेट पर हासिल किया. कोलकाता की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 34 रन बनाए जबकि दिनेश कार्तिक के बल्ले से 25 रन निकले. इसके अलावा नीतीश राणा ने 22 रन बनाए. क्रिस मॉरिस ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके. 

 





Source link