MP Corona News: भोपाल में 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू, जबलपुर में भी बढ़ा लॉकडाउन

MP Corona News: भोपाल में 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू, जबलपुर में भी बढ़ा लॉकडाउन


breaking

MP Corona News: मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख सरकार ने राजधानी भोपाल में जहां कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है, वहीं जबलपुर में भी संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को विस्तार दे दिया गया है.

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती नजर नहीं आ रही. सरकार ने कोरोना केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजधानी भोपाल में कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है. भोपाल में अब अगले 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा. पहले 26 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए थे. भोपाल में 3 मई की सुबह छह बजे तक जनता कर्फ़्यू रहेगा.वहीं, जबलपुर में संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. प्रशासन के आदेश के मुताबिक अब जबलपुर में आगामी 1 मई तक लॉकडाउन रहेगा.









Source link