आईटी कंपनी की 6 लाख का पैकेज छोड़ा, दोस्तों की मदद से शुरू किया ये काम, 5 लोगों को दिया रोजगार, 10 लाख सालाना कमाई

आईटी कंपनी की 6 लाख का पैकेज छोड़ा, दोस्तों की मदद से शुरू किया ये काम, 5 लोगों को दिया रोजगार, 10 लाख सालाना कमाई


Last Updated:

Burhanpur news: आईटी कंप्यूटर में डिप्लोमा करने के बाद पुणे की आईटी कंपनी में नौकरी करना शुरू कर दिया था. लेकिन 2 साल तक नौकरी की उसके बाद मुझे लगा क्यों न मैं बिजनेस करूं मेरे दोस्त ने मुझे यह बिजनेस शुरू करने के लिए ₹100000 उधार दिए उसी की बदौलत मैंने यह पॉइंट खोला था आज मेरी अच्छी कमाई होती है मैं 8 से 10 लाख रुपए सालाना कमा लेता हूं.

ख़बरें फटाफट

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मोहम्मदपुरा क्षेत्र में रहने वाले मुकेश पिता रामदास बारी ने कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा करने के बाद आईटी कंपनी में जॉब करना शुरू कर दिया था. जहां पर मुकेश को पांच से ₹6 लाख रुपए का पैकेज भी मिल गया था. लेकिन मुकेश ने अन्य लोगों को भी रोजगार देने के लिए एक मॉडल अपने दिमाग में तैयार कर रखा था.

जिसके बाद मुकेश को दोस्त कौशल कुमार गुप्ता ने ₹100000 की मदद की मुकेश ने सांची पॉइंट  रेणुका माता मंदिर के पास खोला जहां पर 4 से 5 लोगों को रोजगार दे रहा है. जिसकी 8 से 10 लाख रुपए सालाना कमाई हो रही है. मुकेश का सपना है कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों को रोजगार दूं इसके लिए मैं लगातार प्रयास करता रहता हूं. मुकेश की उम्र की बात करें तो 31 साल है वह 2020 में इस सेंटर का संचालन शुरू किया था आज 6 वर्षों से यह पॉइंट चला रहा है.

पुणे में छोड़ी नौकरी

लोकल 18 ने जब संचालक मुकेश बारी से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने आईटी कंप्यूटर में डिप्लोमा करने के बाद पुणे की आईटी कंपनी में नौकरी करना शुरू कर दिया था. लेकिन 2 साल तक नौकरी की उसके बाद मुझे लगा क्यों न मैं बिजनेस करूं मेरे दोस्त ने मुझे यह बिजनेस शुरू करने के लिए ₹100000 उधार दिए उसी की बदौलत मैंने यह पॉइंट खोला था आज मेरी अच्छी कमाई होती है मैं 8 से 10 लाख रुपए सालाना कमा लेता हूं. 4 से 5 लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं. मेरा सपना है कि अपने क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दु इसके लिए मैं लगातार प्रयास करते रहता हूं.

पांच साल में बना ली इतने की पूंजी

मुकेश बारी का कहना है कि 2020 में मैंने यह साची पॉइंट खोला था. तब मुझे ₹100000 की राशि लगी थी. शुरुआती दौर में मुझे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. रोज भी नहीं निकल पाता था. लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और मैं लगातार संघर्ष करता गया में यहां पर सांची पॉइंट के साथ-साथ चाय की दुकान का भी संचालन करता हूं. लोगों को मेरी चाय भी पसंद आती है. यहां पर मैं चार से पांच लोगों को रोजगार दे रहा हूं. मेरा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले यह है. इसलिए मैंने आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू कर दिया है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

आईटी कंपनी की 6 लाख का पैकेज छोड़ा, दोस्तों की मदद से शुरू किया ये काम



Source link